Logo
election banner
Blueberry Health Benefits: ब्लूबेरी अपने गुणों की वजह से सुपर फूड कहलाता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिंस, मिनरल्स पाए जाते हैं।

Blueberry Health Benefits: जब पोषण से भरपूर फलों का जिक्र चलता है तो सेब, संतरा और केला का नाम सबसे पहले आ जाता है। हालांकि एक और ऐसा फल है जो इनके मुकाबले में किसी भी लिहाज से कम नहीं है। हम बात कर रहे हैं ब्लूबेरी की। नीले रंग का यह छोटा सा फल गुणों के मामले में काफी 'बड़ा' है। इसमें विटामिंस, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि कई बड़ी बीमारियों को रोकने में मददगार हो सकते हैं। 

हेल्थलाइन के अनुसार ब्लूबेरी में काफी एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंथोसायनिन जैसे फ्लेवोनाइड्स भी होते हैं जो बॉडी को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे कैंसर, हार्ट डिजीज का रिस्क कम हो जाता है। 

ब्लूबेरी खाने के फायदे

हार्ट के लिए - दिल को सेहतमंद रखने के लिए ब्लूबेरी खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज ब्लड फ्लो में सुधार करती हैं और सूजन को कम करने में मदद करती हैं। ब्लूबेरी खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। 

ब्लड प्रेशर - आप अगर हाई बीपी की समस्या से परेशान हैं तो ब्लूबेरी का सेवन काफी लाभ पहुंचा सकता है। इसमें मौजूद पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने से दिल की समस्याओं के होने का खतरा कम हो जाता है। 

डाइजेशन - ब्लूबेरी एक फाइबर रिच फ्रूट है और इसे खाने से कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है। डाइजेशन सिस्टम को सुधारने में भी ब्लूबेरी असरदार हो सकता है। पेट की गर्मी को शांत करने में और छाले ठीक करने में भी ब्लूबेरी हेल्पफुल है। 

आंखों को लिए - आंखें हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग हैं। ब्लूबेरी में पाया जाने वाला एंटी-ऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन बढ़ती उम्र के चलते आंखों की रोशनी में होने वाली कमी और मोतियाबिंद से बचाव करता है। 

मेमोरी, ब्रेन फंक्शन - ब्लूबेरी खाने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद कंपाउंड ब्रेन फंक्शनिंग को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इस फल को खाने से मेमोरी में भी सुधार देखा गया है। 

5379487