A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Ajwain Home Remedies: अजवाइन भारतीय भोजन का एक महत्वपूर्ण मसाला जो हर किचन में आसानी से मिल जाता है। औषधीय गुणों की वजह से अजवाइन का घरेलू नुस्खों में भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। पेट के लिए अजवाइन बहुत फायदेमंद होती है। इसका सेवन अपच, गैस, कब्ज जैसी समस्याओं में राहत दिलाता है। पेट की बढ़ी गर्मी अजवाइन के सेवन से शांत हो जाती है।
गर्मी के दिनों में लू लगना और तली-भुनी चीजों को खाने से पेट की गर्मी बढ़ना आम समस्या है। ऐसे में एक चुटकी अजवाइन का सेवन बेहद लाभकारी हो सकता है। अजवाइन में एंटी ऑक्सीडेंट्स होने के साथ ही एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। आइए जानते हैं अजवाइन के फायदे।
इसे भी पढ़ें: Health Tips: पूरे एक दिन नहीं बोलेंगे तो क्या होगा? Speech Fasting के गज़ब के फायदे कर देंगे हैरान
अजवाइन के फायदे
पेट की गर्मी होगी शांत - एक चुटकी अजवाइन पेट की गर्मी शांत करने में असरदार हो सकती है। अजवाइन में मौजूद कंपाउंड आंतों की सेहत को सुधारते हैं और बदहजमी, पेट फूलने की समस्या से भी राहत दिलाते हैं। अजवाइन पेट की कई बीमारियों में लाभदायक होती है।
वजन कम करने में मददगार - बहुत से लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं। अजवाइन का सेवन वजन कम करने में मददगार है। अजवाइन और इसका पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसका नियमित सेवन हार्ट डिजीज, डायबिटीज जैसी समस्याओं से बचाव करता है।
इसे भी पढ़ें: Weight Loss Tips: स्लिम फिगर पाने के लिए आप तो नहीं रहते घंटों तक भूखे, पड़ सकते हैं लेने के देने
इस तरह अजवाइन करें यूज
अजवाइन का पानी पेट की गर्मी को शांत करता है। ये मोटापा घटाने में भी असरदार है। अजवाइन का पानी बनाने के लिए अजवाइन बीज को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन इस पानी को उबाल लें और फिर पानी छानकर पिएं। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिलाकर पी सकते हैं।
एक चुटकी अजवाइन को अगर रोजाना रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ सेवन किया जाए तो ये बेहद लाभकारी होता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलती है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)
