Chia Seeds Benefits: तेज धूप, पसीना और लगातार बढ़ता तापमान गर्मी का मौसम शरीर पर सीधा असर डालता है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में कुछ ऐसा शामिल कर लें जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पोषण भी दे, तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। चिया सीड्स एक ऐसा ही सुपरफूड है, जो इन दिनों तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है।
छोटे-छोटे दिखने वाले ये बीज सेहत के बड़े खजाने हैं। गर्मियों में इनका सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने, ऊर्जा बढ़ाने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
चिया सीड्स खाने के 6 बड़े फायदे
शरीर को रखे हाइड्रेट
चिया सीड्स पानी को तेजी से सोख लेते हैं और जेल जैसा बन जाते हैं। इन्हें पानी या नींबू पानी में भिगोकर पीने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या कम होती है।
ठंडक देने में मददगार
गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। चिया सीड्स का सेवन शरीर को अंदर से ठंडक देता है और लू लगने के खतरे को कम करता है।
Cracked Lips: बार-बार होंठ फट जाते हैं? इन 5 घरेलू नुस्खों को आज़माएं, दिखेगा असर
Protein Rich Foods: 5 चीजों में मिलेगा अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन! मसल्स स्ट्रॉन्ग बनाने में मिलेगी मदद
Summer Skin Care: गर्मियों में भी खिला रहेगा चेहरा! इन 5 तरीकों से करें स्किन की खास केयर
Potato Spring Roll: मेहमानों के लिए बनाएं पोटैटो स्प्रिंग रोल, कुरकुरा स्वाद सब करेंगे पसंद
पाचन तंत्र को बनाता मजबूत
चिया सीड्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। यह कब्ज और पेट की गर्मी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो चिया सीड्स आपकी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं। ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे बार-बार खाने की आदत कम होती है।
ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत
गर्मी में थकान जल्दी महसूस होती है। चिया सीड्स में मौजूद प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और मिनरल्स शरीर को एनर्जी देते हैं और दिनभर एक्टिव बनाए रखते हैं।
त्वचा को रखे हेल्दी
चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं। इससे स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनी रहती है।
कैसे करें सेवन
चिया सीड्स को 1 गिलास पानी में 20-30 मिनट के लिए भिगोकर सेवन करें। आप इसे नींबू पानी, स्मूदी, दही या फलों के साथ भी मिला सकते हैं।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।