Pachmarhi Places: पचमढ़ी घूमने जाएं तो 5 जगहें बिल्कुल न करें मिस, नेचर की ऐसी ब्यूटी नहीं देखी होगी कभी

Pachmarhi Popular Places
X
पचमढ़ी में घूमने वाली 5 जगहें।
Pachmarhi Places: पचमढ़ी मध्यप्रदेश का पॉपुलर हिल स्टेशन है। यहां घूमने का अलग ही मजा है। आप अगर पचमढ़ी घूमने जाएं तो यहां की 5 जगहों की विजिट जरूर करें।

Pachmarhi Places: पचमढ़ी मध्य प्रदेश राज्य में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे 'मध्य प्रदेश का कश्मीर' भी कहा जाता है। पचमढ़ी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झरनों, गुफाओं, मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है। छुट्टियां बिताने के लिए ये हिल स्टेशन बेहद मुफीद है। यहां की नेचुरल ब्यूटी किसी का भी दिल जीत लेने के लिए काफी है।

आप अगर परिवार के साथ छोटी हॉलिडे ट्रिप प्लान करने जा रहे हैं तो पचमढ़ी इसके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां विजिट के दौरान 5 जगहों को बिल्कुल भी मिस नहीं करें।

पचमढ़ी में घूमने वाली 5 जगहें

बी फॉल्स: यह पचमढ़ी का सबसे ऊँचा और सबसे लोकप्रिय झरना है। यह 200 फीट की ऊंचाई से गिरता है और एक शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। आप यहां झरने के नीचे तैर सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको सैंकड़ों सीढ़ियां नीचे उतरकर जाना होता है।

इसे भी पढ़ें: June Tourist Places: जून के महीने में घूमने का है प्लान, 5 जगहों पर बिता सकते हैं छुट्टियां, मज़े में बीतेंगे दिन

जटाशंकर गुफाएं: पचमढ़ी में विजिट के दौरान जटाशंकर गुफाओं को देखने से न चूकें। मान्यता है कि गुफाओं का यह नाम इसीलिए रखा गया है कि छत से लटकने वाले प्राकृतिक रूप से निर्मित स्टैलेक्टाइट्स भगवान शिव की जटाओं से मिलते जुलते हैं। गुफाओं के अंदर एक प्राकृतिक झरना है

पांडव गुफाएं: यह बेहद प्राचीन 5 गुफाएं हैं। मान्यता है कि पांडवों ने निर्वासन के दौरान यहां वक्त बिताया था। गुफाएं पहाड़ी की चोटी पर स्थित हैं और इन तक पहुंचने के लिए आपको थोड़ी पैदल यात्रा करनी होगी।

धूपगढ़: धूपगढ़ को सनसेट पाइंट भी कहा जाता है। यह जगह सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए एक लोकप्रिय स्थान है, जो पचमढ़ी की यात्रा का मुख्य आकर्षण है। धूपगढ़ से सतपुड़ा की वादियों का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। यहां से पहाड़ों, घाटियों, जंगलों और झीलों का विहंगम दृश्य दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें: Monsoon Popular Places: मॉनसून में 5 जगहों पर छुट्टियां बिताने का अलग है मज़ा, हर पल बन जाता है सुहाना, आप भी करें विजिट

हांडी खोह: हांडी खोह एक गहरी और संकरी घाटी है जो लाखों वर्षों में प्राकृतिक रूप से बनी है। घाटी की दीवारें लगभग 300 फीट ऊँची हैं और घाटी का तल 100 फीट गहरा है। हांडी खोह ट्रेकिंग के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। ट्रेकिंग का रास्ता थोड़ा कठिन है, लेकिन घाटी के नीचे से दिखने वाला नज़ारा अद्भुत होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story