Logo
election banner
Veins Weakness: उम्र बढ़ने के साथ नसें कमजोर होने लगती हैं। इन्हें दोबारा मजबूती देने में कुछ घरेलू नुस्खे कारगर हो सकते है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Veins Weakness Home Remedies: हमारे शरीर का ठीक ढंग से संचालन करने के लिए नसों का सही तरीके से काम करना जरूरी है। नसें अगर कमजोर होने लगती है तो बॉडी फंक्शनिंग में दिक्कतें शुरू होने लगती है। नसें कमजोर होने पर ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता है और इससे कई तरह की बीमारियों के पैदा होने का खतरा बढ़ने लगता है। अक्सर बढ़ती उम्र के साथ नसों में कमजोरी नजर आने लगती है। ऐसे में सही लाइफस्टाइल और खान-पान से इस समस्या को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। 

नसों की कमजोरी को दूर करने में कुछ देसी घरेलू उपाय भी कारगर साबित हो सकते हैं। हेल्थसाइट के मुताबिक 5 देसी चूर्ण दूध में मिलाकर पीने से नसों की कमजोरी कुछ वक्त में ही दूर की जा सकती है। 

5 पाउडर दूर करेंगे नसों की कमजोरी

अर्जुन छाल - अर्जुन की छाल अपने औषधीय गुणों की वजह से आयुर्वेद में विशेष स्थान रखती है। दिल को हेल्दी रखने में अर्जुन छाल का अहम योगदान होता है। अर्जुन की छाल नसों की कमजोरी भी दूर करने में मदद करती है। इसे सुबह गुनगने पानी के साथ या फिर रात में सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ लिया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Vitamin B12 Deficiency: किन लोगों में होती है विटामिन बी12 की कमी? इन 4 चीजों को खाना करें शुरू, परेशानी होगी दूर

बादाम चूर्ण - प्रोटीन, कैल्शियम जैसे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर बादाम एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है। इसका चूर्ण नसों की कमजोरी दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। हार्ट हेल्थ बेहतर बनाने में भी बादाम का पाउडर फायदेमंद होता है। इसे रोज एक चम्मच दूध के साथ लिया जा सकता है। 

हल्दी पाउडर - किचन का महत्वपूर्ण मसाला हल्दी हर घर में आसानी से मिल जाती है। नसों की कमजोरी दूर करने में हल्दी असरदार हो सकती है। इसमें मौजूद कंपाउंड नसों में नई जान ला सकते हैं। रोज रात में हल्दी वाला दूध पीने से नसें स्ट्रॉन्ग होने के साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी। 

अश्वगंधा चूर्ण - आयुर्वेद में अश्वगंधा चूर्ण का विशेष महत्व बताया गया है। कहा गया है कि इसके सेवन से शरीर में घोड़े जैसी ताकत पैदा हो जाती है। अश्वगंधा चूर्ण को दूध के साथ लेने से नसें फौलाद जैसी मजबूत होने लगती हैं। अश्वगंधा में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होने के साथ एंटी ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Coconut Water: घर लाए नारियल में निकला है कम पानी? इसे ट्रिक से पता करें Coconut में पानी कम है या ज़्यादा

त्रिफला चूर्ण - आंवला, हरड़, बहेड़ा से तैयार होने वाला त्रिफला चूर्ण भी आयुर्वेद में विशेष स्थान रखता है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याओं में राहत मिलती है। त्रिफला खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है और ये ब्लॉक नसों को खोलने में मदद करता है। त्रिफला पेट, बालों, स्किन के लिए भी लाभकारी होता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

5379487