Logo
election banner
Food For Healthy Eyes: बढ़ती उम्र के साथ आंखें कमजोर होना सामान्य है। हालांकि डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल कर आइज़ को वीक होने से रोक सकते हैं।

Food For Healthy Eyes: आजकल कम उम्र में ही लोगों की आंखों पर चश्मा चढ़ा नजर आने लगता है। उम्र बढ़ने के साथ ही आंखों का कमजोर होना तो लाजिमी है। आपको अगर चश्मा लग गया है और बार-बार नंबर बढ़ रहा है तो ये चिंता का सबब हो सकता है। इसके लिए आपको सही लाइफस्टाइल और खान-पान को फॉलो करना चाहिए। 

आंखों की रोशनी को दुरुस्त रखने के लिए पौष्टिकता से भरा फूड डाइट में शामिल करें। वेबएमडी के मुताबिक 5 फू्ड्स आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद कर सकती है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले फूड्स

कच्ची लाल मिर्च - आंखों  को हेल्दी रखने में कच्ची लाल मिर्च अहम भूमिका निभाती है। इसमें विटामिन सी काफी पाया जाता है जो कि आंखों की ब्लड वेसल्स के लिए अच्छा माना जाता है। इससे केटेरेक्ट होने का खतरा भी कम होता है। इसमें काफी विटामिन ए और सी भी पाया जाता है जो कि आंखों  की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। 

नट्स, सीड्स - आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए डाइट में सूरजमुखी के बीज और अखरोट को शामिल कर लें। इनमें विटामिन ई और न्यूट्रिएंट्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि उम्र की वजह से होने वाले मेक्यूलर डिजनरेशन को रोकने में मदद करते हैं। इन्हें खाने से आई साइट बेहतर होती है और केटेरेक्ट होने का रिस्क कम हो जाता है। 

हरी पत्तेदार सब्जियां - हेल्दी रहने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाना काफी फायदेमंद होता है। आंखों की रोशनी दुरुस्त रखने में केल, पालक, ब्रोकली जैसी सब्जियां काफी असरदार हो सकती हैं। इनमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों की गंभीर बीमारियों से बचाता है। 

फिश - नॉनवेजिटेरियन लोगों के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरी मछली का सेवन करना चाहिए। इससे आंखों की सेहत बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। सालमन, टूना और ट्राउट फिश आंखोंकी रोशनी बढ़ाने में मदद करती हैं। इन्हें खाने से आंखों की गंभीर बीमारी ग्लूकोमा से भी बचाव होता है। 

नारंगी फल, सब्जियां - आंखों के लिए नारंगी रंग के फल और सब्जियां काफी फायदेमंद होती हैं। इसमें स्वीट पोटैटो, गाजर, आम जैसे फल और सब्जियां शामिल हैं। इनमें बीटा-कैरोटीन काफी पाया जाता है जो कि विटामिन ए का एक प्रकार है। ये विटामिन अंधेरे में आंखों को एडजस्ट करने की क्षमता को सुधारता है। इन फल-सब्जियों में विटामिन सी भी काफी होता है। 

अंडे - जो लोग अंडे खाते हैं उन्हें आंखों से संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। अंडे में काफी जिंक पाया जाता है। इसके साथ ही अंडे के अंदर का पीला-नारंगी हिस्सा नीली रोशनी की वजह से रेटिना को होने वाले नुकसान से भी बचाव करता है। 

5379487