Fruits For Diabetes: गर्मी में डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण हैं 5 फल, नहीं बढ़ेगी शुगर; रहेंगे हेल्दी

fruits controls diabetes
X
डायबिटीज कंट्रोल करने वाले फ्रूट्स।
Fruits For Diabetes: डायबिटीज मरीजों को फल सोच समझकर खाना चाहिए, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल रहे। 5 फल शुगर को नहीं बढ़ाते हैं, जानते हैं उनके बारे में।

Fruits For Diabetes: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी और थकावट आम हो जाती है, खासकर डायबिटीज़ के मरीजों को इस दौरान ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। खाने-पीने में जरा सी चूक ब्लड शुगर लेवल को बिगाड़ सकती है। फल शरीर को पोषण से भर देते हैं, लेकिन डायबिटीज पेशेंट्स हर फल नहीं खा सकते क्योंकि इससे शुगर बढ़ने का खतरा होता है।

डायबिटीज मरीजों को कुछ फल डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये न केवल शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 खास फलों के बारे में, जो गर्मी में डायबिटीज़ रोगियों के लिए किसी नेचुरल मेडिसिन से कम नहीं हैं।

5 फल ब्लड शुगर रखेंगे कंट्रोल

जामुन – शुगर कंट्रोल का नेचुरल टॉनिक
जामुन में मौजूद प्राकृतिक कंपाउंड 'जैम्बोलिन' और 'जैम्बोसिन' शुगर के अवशोषण को धीमा करते हैं। यह फल ब्लड शुगर स्पाइक्स को रोकने में कारगर है। गर्मियों में नियमित रूप से जामुन का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म सुधरता है और इंसुलिन का असर बेहतर होता है। इसके बीज को सुखाकर चूर्ण बनाकर खाना भी फायदेमंद होता है।

अमरूद – फाइबर का खजाना
अमरूद में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और कार्ब्स के अवशोषण को नियंत्रित करता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने की वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित है। इसे छीलकर खाना ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकि छिलका कभी-कभी गैस का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: Flax Seeds Benefits: कोलेस्ट्रॉल घटाते हैं अलसी के बीज, ब्लड शुगर भी करते हैं कंट्रोल, पढ़ें 5 फायदे

खीरा – ठंडक और कंट्रोल साथ-साथ
खीरा पानी से भरपूर और बेहद कम कार्ब वाला फल है। इसे डायबिटीज डाइट में शामिल करना शरीर को हाइड्रेट रखने और ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है। सलाद के रूप में या नींबू-नमक के साथ इसका सेवन गर्मी में बेहद फायदेमंद रहता है।

स्ट्रॉबेरी – मीठा लेकिन सेफ
स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंथोसायनिन्स और विटामिन C इसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बनाते हैं। यह फल स्वाद में मीठा होते हुए भी ब्लड शुगर पर बुरा असर नहीं डालता। इसकी थोड़ी मात्रा रोज़ाना लेना न केवल दिल को स्वस्थ रखता है, बल्कि डायबिटीज कंट्रोल में भी सहायक होता है।

इसे भी पढ़ें: Milk With Makhana: अच्छी नींद के लिए दूध के साथ खाएं मखाना, हड्डियां मजबूत होने के साथ मिलेंगे 5 बड़े फायदे

करेला – कड़वा लेकिन असरदार
करेला को भले ही सब्ज़ी के रूप में जाना जाता है, लेकिन बॉटनिकली ये फल की श्रेणी में आता है। इसमें 'चारंटिन' और 'पोलिपेप्टाइड-P' जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो इंसुलिन जैसे काम करते हैं। रोज सुबह इसका जूस पीना या सब्ज़ी के रूप में सेवन करना शुगर लेवल को स्थिर रख सकता है।

(Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी फल या उपाय को अपनी डायबिटीज डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।)

(कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story