Logo
election banner
Curry Leaves Benefits: भारतीय भोजन में करी पत्तों का काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व कई बीमारियों में फायदेमंद होते है।

Curry Leaves Benefits: हमारे यहां करी पत्ते का खाने में काफी इस्तेमाल किया जाता है। साउथ इंडियन फूड में तो विशेष तौर पर करी पत्ता उपयोग किया जाता है। करी पत्ता न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसमें पाए जाने वाले तत्व इस हरे पत्ते को औषधीय गुणों से भरपूर बना देते हैं। खाली पेट अगर रोजाना कुछ करी पत्ते चबाएं जाएं तो ये कई बीमारियों में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। करी पत्ते इम्यूनिटी बूस्टर भी होते हैं। 

आप अगर डायबिटीज के मरीज हैं तो करी पत्ते खाना आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। हेल्थलाइन के मुताबिक करी पत्ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कारगर हो सकते हैं। 

करी पत्ते खाने के फायदे

ब्लड शुगर लेवल - डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे बड़ी मुश्किल अपने ब्लड शगुर लेवल को कंट्रोल करना होती है। अगर रोजाना कुछ करी पत्तों को खाया जाए तो ये ब्लड में मौजूद शुगर को बैलेंस करने में मददगार हो सकते हैं। एनिमल स्टडी में पाया गया कि करी पत्ते डायबिटीज के लक्षणों के साथ ही नर्व पैन और किडनी डैमेज के खतरे को भी कम कर सकते हैं। 

सूजनरोधी गुण - करी पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी पायी जाती हैं। ऐसे में जीन्स और प्रोटीन की वजह से शरीर में पैदा होने वाली सूजन को रोकने में करी पत्ते असरदार हो सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण से लड़ने में भी मदद करते हैं। सर्दियों में अगर जोड़ों में सूजन आ गई है और काफी दर्द रहता है तो करी पत्ते खाना लाभदायक हो सकता है।

हार्ट डिजीज - आजकल कम उम्र में ही दिल संबंधी बीमारियां सामने आने लगी हैं। आप अगर रोज करी पत्ते चबाते हैं तो हार्ट डिजीज का रिस्क कम हो सकता है। इन्हें खाने से  हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लाइसेराइड लेवल को कम करने में मदद मिलती है। ये दोनों दिल की बीमारियों को पैदा करने वाले बड़े फैक्टर हैं। 

इम्यूनिटी - करी पत्ते में काफी एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि हमारे इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी हेल्प करते हैं। इसके साथ ही बीमार करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं। 

आंखों के लिए लाभकारी - करी पत्ते में ढेरों विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए भी काफी होता है जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। करी पत्ते खाने से आई साइट को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। 

5379487