Logo
election banner
Home Remedies For Mosquito: गर्मी आते ही घरों में मच्छरों का आतंक बढ़ने लगता है। इस परेशानी से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकते हैं।

Home Remedies For Mosquito: गर्मी का मौसम आते ही घरों में मच्छर नज़र आने लगते हैं। जैसे-जैसे पारा चढ़ने लगता है, घरों में मच्छरों का आतंक भी बढ़ने लगता है। शाम होते ही ड्राइंग रूम, बेडरूम में मच्छरों की वजह से बैठना तक मुश्किल होने लगता है। मच्छर कई बीमारियों की वजह भी बनते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए अब तक किए गए उपायों का कोई नतीजा नहीं निकला है और आप ने थककर हार मान ली है, तो हमारे बताए कुछ घरेलू नुस्खे आपके काफी काम आ सकते हैं।

इन आसान घरेलू नुस्खों की मदद से घर से सारे मच्छर गायब हो जाएंगे। ढूंढने से भी एक भी मच्छर नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं मच्छरों को भगाने वाली कुछ आसान होम रेमेडीज़। 

मच्छर भगाने के उपाय

कपूर - मच्छरों को घर से दूर भगाने का एक आसान घरेलू नुस्खा है कपूर जलाना। कपूर जलाने के बाद उठने वाली गंध मच्छरों को भागने पर मजबूर कर देती है। कपूर की महक फैलने के बाद कुछ ही वक्त में मच्छर घर से भाग जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Holi 2024: मिलावटी मावे से बनी मिठाई खराब न कर दे सेहत, इस तरह से पहचानें खोया असली है या नहीं

लैवेंडर ऑयल - घर में एक भी मच्छर नज़र न आए, इसके लिए लैवेंडर ऑयल की मदद लें। लैवेंडर ऑयल डिफ्यूजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो लैवेंडर ऑयल को लोशन में डालें और उसे मिलाकर स्किन पर अप्लाई कर लें। इसकी स्मैल के चलते मच्छर आपके आसपास भी नहीं फटकेंगे। 

टी ट्री ऑयल - लैवेंडर ऑयल की तरह ही टी ट्री ऑयल भी मच्छरों की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकता है। टी ट्री ऑयल को भी लोशन में मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं, इससे मच्छर काटने की जलन शांत होगी और दोबारा मच्छर पास नहीं आएगा। 

इसे भी पढ़ें: Curd in Summer: गर्मी में ठंडा समझकर तो नहीं खा रहे हैं दही? हो जाएं होशियार....जान लें खाने का सही तरीका

नीम के पत्ते - मच्छरों को घर से दूर भगाने के लिए गोबर के कंडे जलाना और नीम की सूखी पत्तियों को जलाना एक बेहतरीन पारंपरिक घरेलू नुस्खा है। नीम के पत्तो से उठने वाला धुआं कुछ ही मिनटों में घर के एक-एक मच्छर को बाहर निकाल देगा। 

jindal steel
5379487