Logo
election banner
Curd in Summer: गर्मी के मौसम में सभी लोग दही खाने पर जोर देते हैं। हालांकि कम लोग ही जानते हैं की दही की तासीर गर्म होती है, ऐसे में इसके सेवन का सही तरीका जानना ज़रूरी है।

Curd in Summer: समर सीजन शुरू होते ही घरों में दही जमाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ज्यादातर लोग दही इस वजह से खाते हैं, जिससे शरीर की ठंडक बनी रहे और शरीर पर गर्मी का ज्यादा असर न दिखाई दे। दरअसल, कम लोग ही इस बात को जानते हैं कि दही की तासीर ठंडी नहीं बल्कि गर्म होती है। आयुर्वेद के मुताबिक दही तासीर में गर्म होता है। ऐसे में आप अगर दही को ठंडा समझकर गर्मी के मौसम में जमकर खा रहे हैं तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं। सादा दही खाने से शरीर का तापमान कम होने की बजाय बढ़ सकता है। 

कई लोगों को दही खाने के बाद चेहरे पर मुंहासे, एलर्जी, डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं शुरू होने लगती हैं। ऐसा दही की तासीर गर्म होने की वजह से होता है, लेकिन अनजाने में ही लोग दही को ठंडा समझकर खा लेते हैं। ऐसे में गर्मी में दही का सही तरीके से सेवन जरूरी है, जिससे इसका पूरा लाभ मिल सके। 

इसे भी पढ़ें: Coconut Water: गर्मी में रोज़ पिएं नारियल पानी, 5 बड़ी बीमारियों की होगी छुट्टी; चेहरे का भी बढ़ जाएगा ग्लो

दही खाने का सही तरीका
आप अगर सर्दी के दिनों में दही खा रहे हैं तो इसे सीधे खाया जा सकता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। गर्मी के मौसम में आप दही खाते हैं तो  फिर आपको इसमें पानी मिलाकर ही खाना चाहिए, इससे दही की गर्मी कम होती है और शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता है। इसके लिए दही में पानी मिलाएं और उसे अच्छी तरह से फेंट लें।

दही में पानी मिलाकर फेंटकर उपयोग करने से इसके शरीर को कई बड़े फायदे मिलते हैं। अगर दही को सीधे गर्मी में खाया जाए तो कुछ लोगों को इससे समस्या भी पैदा हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Betel Benefits: पुरानी कब्ज को दूर कर देगा पान का पत्ता, पेट की सारी गंदगी आ जाएगी बाहर, इस तरह करें इस्तेमाल

दही खाने के फायदे
दही पोषण तत्वों का भंडार है और इसे खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। दही खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व वजन घटाने में मदद करते हैं। दही इम्यूनिटी बूस्ट करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। दही स्किन को चमकदार बनाने में भी हेल्पफुल होता है। दही से दिल की सेहत भी दुरुस्त बनी रहती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

jindal steel
5379487