इंदर कोटवानी- तिल्दा। छत्तीसगढ़ के तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम लखना में रविवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। जहां एक महिला कुमारी साहू 55 साल ने अपने ही घर के कमरे में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जबकि उसकी बेटी पास ही किसी कार्यक्रम में गई हुई थी। दोपहर करीब 1 बजे अचानक घर के अंदर से आग की लपटें उठती दिखीं और महिला की चीख-पुकार सुनाई दी। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण वे अंदर नहीं जा सके।
तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम लखना में महिला कुमारी साहू 55 साल ने अपने ही घर के कमरे में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। pic.twitter.com/mRVGpcdPYW
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 19, 2026
ग्रामीणों ने छत को तोड़कर बुझाई आग
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण छत पर चढ़े और छत को तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की गई। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी और महिला पूरी तरह से जल चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









