Logo
election banner
White Shoes Cleaning: सफेद जूते पहनना जितना अच्छा लगता है, इनकी सफाई उतनी ही परेशान करने वाली होती है। हालांकि कुछ टिप्स सफेद जूतों को नए जैसा चमकाने में मदद कर सकते हैं।

White Shoes Cleaning: सफेद जूतों को पहनने के शौकीनों की कमी नहीं है। स्कूल लाइफ में तो लगभग सभी वाइट शूज पहनते ही हैं। सफेद जूते पहनना जितना स्टाइलिश लगता है उसे मेंटेन रखना और क्लीन करना उतना ही मुश्किल काम है। सफेद जूते ज्यादा इस्तेमाल करने पर उसका रंग काला पड़ने लगता है और थोड़ी सी लापरवाही से ही जूते गंदे दिखने लगते हैं। 

सफेद जूते क्लीन करना किसी मुसीबत से कम नहीं है। हालांकि कुछ आसान तरीके आज़माकर वाइट शूज को नए जैसा साफ किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में। 

सफेद जूते साफ करने के टिप्स 

बेकिंग सोडा - सफेद जूतों की क्लीनिंग अगर मुश्किल काम लगता है तो हम इसे चुटकियों में आसान बना देते हैं। एक बर्तन में 2 थोड़ा सा गर्म पानी डालें। उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 टी स्पून वाइट विनेगर मिक्स कर दें। इसे अब अच्छे से मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को जूतों पर लगाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इससे जूते में लगे दाग गायब हो जाएंगे। इस बात का ध्यान रखना है कि जूतों को सीधी धूप में नहीं सुखाना है। 

इसे भी पढ़ें: White Clothes Cleaning: वॉशिंग मशीन में सफेद कपड़े धोने का सही तरीका जान लें, शर्ट के कॉलर की लौट आएगी चमक

नींबू रस - सफेद जूतों की चमक को लौटाने में नींबू का रस भी काफी असरदार हो सकता है। नींबू के रस में मौजूद कंपाउंड नमी बरकरार रखते हैं। जूतों की चमक अगर चली गई है तो उन्हें शूज पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें, जूते चमक उठेंगे। 

वाइट विनेगर - सफेद जूतों पर लगी गंदगी और काले धब्बों से परेशान हैं लेकिन क्लीन करने का वक्त नहीं है। चिंता न करें, सफेद सिरके को जूतों पर लगाकर सूती कपड़े से पोछ दें। जूते एकदम साफ हो जाएंगे। दरअसल, सफेद सिरका एक बढ़िया वाइटनिंग एजेंट माना जाता है जो कि सफेद जूते को साफ कर उसकी चमक लौटा देता है। 

इसे भी पढ़ें: Home Arrangement Tips: घर भरा-भरा दिखने से लगता है बेतरतीब? 4 टिप्स अपनाएं, बदल जाएगा घर का पूरा नक्शा

टूथपेस्ट - टूथपेस्ट का इस्तेमाल सिर्फ दांतों को साफ करने में ही नहीं होता है। इसकी मदद से आप सफेद जूतों को चमका भी सकते हैं। टूथपेस्ट को जूतों पर लगाकर रगड़ दें और उसे 14 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद जूते पानी से धो लें या फिर गीले कपड़े से रगड़कर पोछ दें। जूते एकदम साफ हो जाएंगे। 

5379487