A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Heart Health: दिल को सुरक्षित रखने के लिए हाई कोलेस्ट्रॉल का रेंज में रहना बेहद जरूरी है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ये दिल की धमनियों में जमकर ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है। अगर हाई कोलेस्ट्रॉल ज्यादा मात्रा में हार्ट वेसल्स मे जम जाए तो इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए 3 चीजों को उबालकर खाने से काफी फायदा मिल सकता है।
कोलेस्ट्रॉल शरीर में बढ़ जाए तो ये दिल के साथ ही शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो कोलेस्ट्रॉल घटाने में मददगार हो सकती हैं।
3 चीजें घटा सकती हैं कोलेस्ट्रॉल
उबला मेथी दाना - हर किचन में मिलने वाला मसाला मेथी दाना औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमे मौजूद पोषक तत्व डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ ही हार्ट को भी मजबूत बनाते हैं। मेथी दाना उबालकर खाने से हार्ट की धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। मेथी दाना शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का भी काम करता है। इससे दिल को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: Pomegranate Juice Benefits: खून बढ़ाने के लिए पिएं अनार का जूस, स्किन में लौटेगी चमक, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी
उबला बाजरा - हाई फाइबर फूड बाजरा अगर उबालकर खाया जाए तो ये कई बीमारियों में एकसाथ लाभ पहुंचा सकता है। बाजरा खाने से पेट संबंधी समस्याओं में काफी राहत मिलती है। इसके साथ इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने का काम करता है। इसे रात में पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन उबालकर खाएं तो ये काफी गुणकारी हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: Cardiac Arrest: घबराएं नहीं... 5 मिनट की समझदारी बचा सकती है मरीज की जान, First Aid से जुड़ीं ज़रूरी बातें जानें
उबला चना - देसी चने को एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। इसे अगर उबालकर खा लिया जाए तो हड्डियां फौलाद जैसी मजबूत बन सकती हैं। साथ ही इसका सेवन दिल को स्वस्थ्य बनाए रखने में भी मदद करता है। चने में मौजूद तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं। चने को अगर अंकुरित करने के बाद उबालकर खाया जाए तो ये शरीर के लिए और भी फायदेमंद हो जाता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
