Logo
election banner
Constipation Home Remedies: कब्ज की समस्या बेहद आम है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान कब्ज को पैदा कर देते हैं। इस परेशानी में कुछ घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं।

Constipation Home Remedies: कब्ज के चलते अगर सुबह पेट साफ न हो तो दिनभर इसका असर हमारे काम-काज पर पड़ता है। कब्ज की समस्या अगर बनी रहे तो ये गंभीर बीमारियां भी पैदा कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते ही कब्ज का इलाज कर लिया जाए। कब्ज हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी समस्या है, इसीलिए ये जरूरी हो जाता है कि पहले इनमें सुधार किया जाए। फौरी तौर पर कुछ घरेलू उपाय कब्ज को दूर कर पेट को साफ करने में असरदार हो सकते हैं। 

कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय
कब्ज होने पर भूख न लगना, बैचेनी होना, पेट दर्द या कमजोरी जैसी समस्याएं भी दिखाई दे सकती हैं। फाइबर वाली चीजें न खाने और पर्याप्त पानी न पीना कब्ज की बड़ी वजह बनती है। आइए जानते हैं कब्ज दूर करने के कुछ घरेलू उपाय।

गर्म दूध में मिलाएं घी - कब्ज की समस्या होने पर ये एक पारपंरिक और असरदार नुस्खा है। इसके लिए दूध को अच्छी तरह से गर्म करें और फिर उसमें एक बड़ा चम्मच देसी घी मिलाएं। इसके बाद दूध को पी लें। इसे पीने के 15-20 मिनट बाद ही पेट क्लीन हो जाएगा। 

मुनक्का खाएं - कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए मुनक्का काफी असरदार हो सकता है। इसके लिए रात में 8-10 मुनक्का पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन मुनक्का के बीज निकालें और उसे गर्म दूध में डालकर सेवन करें। आयुर्वेद के मुताबिक मुनक्का पेट संबंधी समस्याओं में जल्द आराम पहुंचाता है। 

गर्म  तेल से मसाज - कब्ज की समस्या में गर्म तेल से मसाज करना काफी फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में गर्म तेल से पेट की मसाज को काफी असरदार माना गया है। गुनगुने तेल में थोड़ी सी अजवाइन डालें और उसे पेट के निचले हिस्से पर लगाकर मसाज करें। इससे कब्ज, एसिडिटी और मरोड़ से आराम मिलेगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

5379487