Logo
Summer Health Drinks: गर्मी के दिनों में सबसे बड़ा चैलेंज शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखना होता है। 3 देसी शरबत इस परेशानी को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Summer Health Drinks: गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है और देश के ज्यादातर इलाकों में हीट वेव चलने लगी है। ऐसे में देसी तरीके से बनने वाले शरबत की डिमांड घरों में बढ़ने लगी है। देसी शरबत न सिर्फ टेस्टी होते हैं, बल्कि ये समर सीजन में शरीर को हेल्दी रखने का काम भी करते हैं। हमारे यहां कई ऐसी चीजें हैं जिनकी तासीर काफी ठंडी होती है और गर्मी के दिनों में इनका इस्तेमाल शरबत बनाने में किया जाता है। 

तेजी से बढ़ते पारे के बीच आप घर में इन शरबत को पीकर खुद को फिट रख सकते हैं। हम आपको 3 शरबत के बारें में बताएंगे जो मिनटों में तैयार हो जाते हैं और शरीर में ठंडक घोलने का काम करते हैं। 

3 शरबत हैं बेहद गुणकारी 

सौंफ का शरबत - सौंफ भारतीय किचन का एक महत्वपूर्ण मसाला है। इससे बनने वाला शरबत पेट की गर्मी को शांत कर देता है। इससे पाचन सुधरता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। डायबिटीज, हार्ट के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। इस शरबत को बनाने के लिए सौंफ को पानी में भिगोएं।

इसे भी पढ़ें: Alsi Laddu Benefits: रोज अलसी का एक लड्डू खाएं, सेहत से जुड़ी 5 परेशानियां होंगी दूर, इस तरह से घर में बनाएं

इसके बाद भिगोई सौंफ को पानी डालकर पीस लें और चीनी, काला नमक मिक्स कर दें। इसे छान लें, टेस्टी और हेल्दी सौंफ शरबत तैयार है। 

बेल का शरबत - बेल एक ऐसा फल है जिसकी डिमांड गर्मी में खूब बढ़ जाती है। बेल की तासीर बेहद ठंडी होती है। इसीलिए बहुत तेज गर्मी पड़ने पर शरीर को ठंडा रखने के लिए बेल का शरबत पिया जाता है।

बेल का शरबत बनाना भी बहुत आसान है। बेल के गूदे को पानी में आधा घंटा भिगोएं। इसके बाद इसे मसल दें। इसे छानकर गिलास में डालें और स्वादानुसार चीनी मिक्स करें। टेस्टी और हेल्दी बेल शरबत सर्व करने के लिए तैयार है। 

गोंद कतीरा का शरबत - सौंफ और बेल के शरबत की तरह ही गोंद कतीरा से तैयार होने वाला शरबत भी बेहद पौष्टिक और ऊर्जा से भरा होता है। इसे पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

इसे भी पढ़ें: Gond Kateera Benefits: गोंद कतीरा अंग-अंग में भर देगा ठंडक, वजन घटाकर सुधार देगा डाइजेशन, खाएंगे तो 6 फायदे मिलेंगे

इसे बनाने के लिए गोंद कतीरा को 6-7 घंटे पानी में भिगोएं। इसके बाद छानें और गिलास में डालकर ऊपर से दूध, रोज सिरप डालकर मिक्स करें। बर्फ के टुकड़े डालकर गोंद कतीरा शरबत परोसें। 

गर्मी में शरबत पीने के फायदे
गर्मी में सौंफ का शरबत, बेल का शरबत और गोंद कतीरा का शरबत पीना बेहद लाभकारी होता है। इन तीनों ही शरबत की तासीर ठंडी होती है और इन्हें पीने से शरीर का तापमान ठंडा रहता है। ये इम्यूनिटी बूस्टर हेल्थ ड्रिंक्स हैं।

इनका सेवन पाचन तंत्र में सुधार लाता है और डायबिटीज, हार्ट के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। गर्मी में इन शरबत का नियमित सेवन आंखों को ठंडक पहुंचाता है और बाल, स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। 

5379487