Cotton Buying Tips: असली सूती कपड़े के नाम पर नकली तो नहीं खरीद रहे? 3 तरीकों से करें पहचान; घर आएगा Pure Cotton

Cotton Cloths Tips
X
असली सूती कपड़े को पहचाने के आसान टिप्स।
Cotton Buying Tips: गर्मी का मौसम आते ही सूती कपड़ों की डिमांड बढ़ जाती है। सूती कपड़ों को खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखने से आप ठगी से बच सकेंगे।

Pure Cotton Buying Tips: गर्मियों के शुरू होते ही सूती कपड़ों की मांग बढ़ जाती है। प्योर कॉटन के कपड़े पहनने से न सिर्फ गर्मी का कम एहसास होता है, वहीं सूती कपड़े अच्छे एब्जॉर्बर होते है। यानी सूती कपड़े पहनने पर वे पसीना आसानी से सोख लेते हैं और स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं। सूती कपड़े हल्के और आरामदायक होते हैं। इन्हें पहनने से पसीने की वजह से होने वाली खुजली, घमौरियां से बहुत हद तक बचाव हो सकता है। सूती कपड़ों की डिमांड के चलते कई बार मिक्स कॉटन को प्योर कॉटन बताकर बेच दिया जाता है।

आप अगर असली कॉटन के कपड़े की पहचान नहीं जानते हैं तो हो सकता है कि प्योर कॉटन के नाम पर गलत कपड़ा खरीदकर घर ले आएं। हालांकि, कुछ ऐसे तरीके भी हैं, जिन्हें फॉलो करने से आप आसानी से प्योर कॉटन के कपड़े की पहचान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: White Shoes Cleaning: सफेद जूते खरीद लिए, अब क्लीनिंग बन गई है मुसीबत, 4 टिप्स अपनाएं; नए जैसे हो जाएंगे शूज़

प्योर कॉटन की पहचान के तरीके

शाइन - ज्यादातर लोग कपड़े की चमक देखकर उसे खरीदना पसंद करते हैं। हालांकि कॉटन क्लॉथ्स के मामले में ऐसा नहीं है। सूती कपड़ा कभी चमकता नहीं है। अगर कोई कपड़ा चमक रहा है और उसे प्योर कॉटन समझकर आप खरीद रहे हैं तो ये आपकी गलती हो सकती है। कॉटन क्लॉथ चमकता नहीं है और पारदर्शी होता है। इसे मोड़ने पर आसानी से हाथ में आ जाए और सिलवटें दिखने लगें, ये भी कॉटन कपड़े की पहचान है।

रेशा-रेशा दिखे - सूती कपड़े की एक बड़ी पहचान है कि ये पारदर्शी होता है, साथ ही इसका एक-एक सूत अलग नजर आ जाता है। इसे हाथ में लेने से ही महसूस होता है कि ये कपड़ा बहुत आरामदायक है। सूती कपड़े की खासियत है कि ये बहुत ही महीन और नाजुक तरीके से बुना होता है।

इसे भी पढ़ें: White Clothes Cleaning: वॉशिंग मशीन में सफेद कपड़े धोने का सही तरीका जान लें, शर्ट के कॉलर की लौट आएगी चमक

पानी सोख ले - दूसरे कपड़ों के मुताबले कॉटन कपड़े की पानी सोखने की क्षमता काफी ज्यादा होती है। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में कॉटन क्लॉथ को खूब प्रैफर किया जाता है। आप अगर कॉटन के कपड़े पर थोड़ा सा पानी डालेंगे तो वो उसे पूरा सोख लेगा, लेकिन दूसरे कपड़े ऐसा नहीं कर पाएंगे। प्योर कॉटन को पहचानने का ये भी एक बहुत अच्छा तरीका है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story