Logo
Ayurvedic Ubtan: चेहरे के दाग-धब्बों को को दूर कर रौनक लौटाने में आयुर्वेदिक उबटन मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 3 उबटनों के बारे में।

Ayurvedic Ubtan: चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे खूबसूरती को कम कर देते हैं। इन्हें हटाने के लिए और स्किन में ग्लो लाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का तक इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कई बार इनसे भी बात नहीं बनती है। आयुर्वेद में कुछ ऐसे उबटनों के बारे में बताया गया है जिससे चेहरे के दाग धब्बे दूर कर स्किन के ग्लो को वापस लाया जा सकता है। ये उबटन बेहद आसानी से तैयार भी हो जाते हैं। 

बेहद कम खर्च में आप घर पर ही आयुर्वेदिक उबटन तैयार कर सकते हैं। इन्हें बनाने के लिए बाजार से कुछ लाने के जरूरत नहीं है, ज्यादातर चीजें आसानी से घर पर ही मिल सकती हैं। आयुर्वेदिक उबटन बेसन, गुलाब जल, चंदन, हल्दी, बेसन जैसी घरेलू चीजों से ही तैयार हो जाता है। 

आयुर्वेदिक उबटन निखारेंगे त्वचा

हल्दी-बेसन उबटन - पारंपरिक आयुर्वेदिक उबटन हल्दी और बेसन से तैयार होता है। कुछ सालों पहले तक इस उबटन को घरों घर बनाकर लगाया जाता था, इससे स्किन की रौनक बनी रहती थी। हालांकि अब ऐसा नहीं है। हल्दी में एंटी बैक्टीरिल, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं और बेसन में एक्सफोलिएटिंग की कैपिसिटी होती है। इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बहुत लाभकारी बन जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Skin Care: चेहरे की खोयी रौनक लौटा देगा आलू, इस तरीके से करें इस्तेमाल, मिलेगें 5 जबरदस्त फायदे

चंदन-गुलाब पंखुड़ी उबटन - चंदन और गुलाब पंखुड़ियों का भी उबटन के तौर पर सदियों से उपयोग किया जाता रहा है। ये उबटन औषधीय गुणों से भरपूर है और चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। नियमित इस आयुर्वेदिक उबटन का प्रयोग चेहरे का ग्लो लौटा देता है। इस उबटन को गुलाब की पंखुड़ियों और चंदन की लड़की के पाउडर को मिक्स कर तैयार किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Face Scrub: चेहरे की रौनक हो गई है गायब? 2 चीजों से बनाएं नेचुरल फेस स्क्रब, हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज़

चंदन-बादाम उबटन - चेहरे का नेचुरल ग्लो लौटाने के लिए चंदन और बादाम से तैयार उबटन बेहद कारगर हो सकता है। इस उबटन को नियमित लगाने से आंखों के नीचे बनने वाले काले घेरे, फाइन लाइंस दूर करने में मदद मिलती है। स्किन के लिए चंदन और बादाम दोनों फायदेमंद माने जाते हैं। इस उबटन को तैयार करने के लिए चंदन पाउडर, बादाम पाउडर और गुलाबजल का इस्तेमाल किया जाता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

5379487