लंबे बाल और खूबसूरत निखार के लिए ऐसे यूज करें सरसों का तेल
अमूमन महिलाएं चेहरे और बालों की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करती हैं, ट्रीटमेंट भी करवाती हैं। लेकिन कई बार मनचाहा परिणाम नहीं मिलता है। इसके बजाय अगर घर में मौजूद मस्टर्ड यानी सरसों के तेल का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो बालों को मजबूत और चमकदार बनाया जा सकता है।

अमूमन महिलाएं चेहरे और बालों की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करती हैं, ट्रीटमेंट भी करवाती हैं। लेकिन कई बार मनचाहा परिणाम नहीं मिलता है। इसके बजाय अगर घर में मौजूद मस्टर्ड यानी सरसों के तेल का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो बालों को मजबूत और चमकदार बनाया जा सकता है।
साथ ही स्किन की रंगत भी निखारी जा सकती है। इस बारे में पूरी जानकारी ब्यूटी एक्सपर्ट नैना अरोड़ा दे रही हैं।
सरसों के तेल में काफी मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, आयरन, कैल्शियम और फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो न सिर्फ बालों को जल्दी सफेद होने से रोकते हैं, बल्कि इसकी रोजाना मालिश से बाल लंबे, घने, चमकदार और मजबूत भी बनते हैं।
साथ ही सरसों में मौजूद एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं, जो हेयर स्कैल्प प्रॉब्लम्स जैसे रूसी, खुश्की को रोकने का काम करते हैं। साथ सरसों का तेल स्किन के लिए काफी यूजफुल होता है।
बालों के लिए
- वैसे तो सरसों के तेल से आप सीधे ही अपने बालों की मालिश कर सकती हैं।
- इसके अलावा आप मस्टर्ड ऑयल का हेयर पैक भी बना सकती हैं।
- इसके लिए आप सरसों के तेल में एक या दो चम्मच दही मिक्स करें और उसे अपने बालों पर लगभग आधा घंटा लगा रहने दें।
- बाद में बालों को साफ पानी से धोकर अंत में शैंपू कर लें।
- आप चाहें तो इस पैक को हेयर पैक के अलावा बॉडी पैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्किन के लिए
अगर आप सरसों के तेल को स्किन पर लगा रही हैं तो आप इसमें नारियल तेल या ऑलिव ऑयल भी मिक्स करके लगाएं। इस तेल की मदद से आप अपनी स्किन पर 10-12 मिनट के लिए हल्की मसाज करें। बाद में गीले कपड़े से स्किन को साफ करें।
इससे सनटैन दूर हो जाता है। अगर आप इसका रोजाना इस्तेमाल करती हैं तो कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा में निखार नजर आने लगेगा।
आप चाहें तो सरसों के तेल से घर पर उबटन भी बना सकती हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल में बेसन और हल्दी मिक्स करें।
फिर इसे अपने शरीर पर लगाएं। आप चाहें तो इसमें दही या गुलाब जल भी मिक्स कर सकती हैं। यह उबटन आपकी स्किन को नरिश करेगा और ग्लोइंग भी बनाएगा।
कुछ लोगों को सरसों का तेल स्किन पर लगाने से ईचिंग महसूस होती है, ऐसे में आप कभी भी सीधे सरसों का तेल स्किन पर न लगाएं। साथ ही इसका इस्तेमाल हमेशा नहाने से थोड़ी देर पहले करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App