सावधान! शरीर में हो रहे हैं ये बदलाव तो हो सकता है ''मलेरिया''
मलेरिया के लक्षण जानना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिसे आप सामान्य बुखार समझ रहे हों, कहीं वह मलेरिया के लक्षण में से न हो। इसलिए मलेरिया के लक्षण के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर आपको जरा भी संशय हो रहा है कि यह मलेरिया के लक्षण हो सकते हैं, तो तुरंत डॉक्टर को संपर्क करें।

Malaria Symptoms (मलेरिया के लक्षण)
मलेरिया के लक्षण जानना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिसे आप सामान्य बुखार समझ रहे हों, कहीं वह मलेरिया के लक्षण में से न हो। इसलिए मलेरिया के लक्षण के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।
अगर आपको जरा भी संशय हो रहा है कि यह मलेरिया के लक्षण हो सकते हैं, तो तुरंत डॉक्टर को संपर्क करें। डॉक्टर सही तरह से मलेरिया की जांच करते हुए इलाज करेगा।
मलेरिया प्लाजमोडियम नामक परजीवी के कारण होता है। मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने के कारण होता है। यह मच्छर शरीर में प्लाजमोडियम परजीवी को छोड़ता है, जिसके कारण मलेरिया होता है। मलेरिया के कुछ केसेस में बुखार एक दिन छोड़कर भी आता है।
यह भी पढ़ें: रोज इतने कप चाय पीने से दांतों और हड्डियों पर पड़ता है बुरा असर
मलेरिया कैसे फैलता है
मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने के कारण होता है, जो शरीर में प्लाजमोडियम नामक परजीवी को छोड़ता है। प्लाजमोडियम मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है। एक प्लाजमोडियम वाइवेक्स और दूसरा प्लाजमोडियम फेल्सीपारम।
परजीवी का मतलब होता है कि ये व्यक्ति से ब्लड से अपना पोषण लेते हैं। मलेरिया मच्छर के काटने पर ये परजीवी मच्छर के संपर्क में आता है और फिर जब मच्छर किसी स्वस्थ मनुष्य को काटता है तो वह परजीवी दूसरे व्यक्ति के शरीर में चला जाता है।
अगली स्लाइड्स में जानें मलेरिया के लक्षण...
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App