Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गर्मियों में खाना है कुछ ठंडा, तो ट्राई करें ये डिश

इस डिश को बनाने में मात्र 15 मिनट का समय लगेगा।

गर्मियों में खाना है कुछ ठंडा, तो ट्राई करें ये डिश
X

अक्सर गर्मियों में लोग ऐसी डिश खाना पसंद करते हैं जो खाने में स्वादिष्ट हो और शरीर को ठंडक पहुंचाते हों।

ऐसा ही कुछ एक लजीज डिश 'सिंधी कुल्फा भाजी' में भी आता है जिसकी रेसिपी छ्त्तीसगढ़ के रायपुर के शैलेन्द्र नगर में रहने वाली एक गृहिणी सीमा नचरानी ने शेयर की है। आइए जानते हैं इसकी विधि -

सामग्री:- थोड़ा सा तेल, 10-12 जुड़ी कुलफा भाजी (गोल), 1 पाव चना दाल, 2 प्याज़, 1 कली लहसुन, 4 टमाटर, 1/2 चमच्च लाल मिर्च, सूखे मसाले (हल्दी, धनिया पाउडर), नमक स्वादानुसार।
विधि:- सबसे पहले चना दाल लीजिए और उसे 10-15 मिनट के लिए भीगा दीजिए। फिर कूकर में तेल डालें और लहसुन प्याज को डाल दीजिए। जैसे ही प्याज़ गुलाबी होने लगे, फिर उसमे कुल्फा भाजी को डाल दीजिए।
थोड़ी देर के बाद जैसे ही भाजी थोड़ा सूखने लगे उसमे सूखे मसाले जैसे हल्दी, धनिया पाउडर दाल के 5 मिन चलाएं| फिर भाजी अच्छे से पक जाए, तब ऊपर से उसमे 2 गिलास पानी डाल दीजिए।
फिर 15 मिनट चलाते रहें। लिजिए तैयार हैं, आपकी सिंधी कुल्फा भाजी। आप चाहे तो ऊपर से धनिया पत्ती डालकर सजा सकती हैं। यह डिश सेहत से भरपूर और गर्मी में शरीर के लिए बहुत लाभकारी होती हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story