ओवर एक्सरसाइज कर सकती है बीमार, जानिए एक्सरसाइज जे जुड़ी जरूरी बातें

X
By - haribhoomi.com |17 Sept 2014 6:30 PM
एक्सरसाइज के माध्यम से प्रतिदिन 600 कैलोरी बर्न करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
नई दिल्ली. एक्सरसाइज करना हेल्दी बने रहने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना यानी, ओवर एक्सरसाइज हमें बीमार कर सकता है। इसलिए एक्सरसाइज शुरू करने से पहले फिटनेस ट्रेनर से सलाह जरूर लें। साथ ही, अपनी डाइट का भी ध्यान रखें। एक्सरसाइज करने से हम हेल्दी और फिट बने रहते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है, जब हम जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने लग जाते हैं। ऐसे में हम खुद को तरो-ताजा महसूस करने की बजाय थका-थका सा और बीमार महसूस करने लगते हैं। अगर आप भी ओवर एक्सरसाइज करते हैं तो सावधान हो जाइए। आपकी यह आदत काफी खतरनाक साबित हो सकती है। जानिए, क्यों बचना चाहिए ओवर एक्सरसाइज से और हर रोज कितनी एक्सरसाइज पर्याप्त है हमारे लिए?
क्या है ओवर एक्सरसाइज: एक्सरसाइज करना हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी होता है। लेकिन ऐसा तभी होता है, जब हम अपनी शारीरिक जरूरतों को ध्यान में रखकर एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कर ली जाए तो यह ओवर एक्सरसाइज कहलाती है। इसे कंपल्सिव एक्सरसाइज भी कहते हैं। शारीरिक जरूरतों के अनुसार एक्सरसाइज करने से हम स्वस्थ रहने के साथ ही तरो-ताजा भी बने रहते हैं। जबकि ओवर एक्सरसाइज से हमारे शरीर को फायदे की जगह नुकसान ही होता है।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, क्या हो सकती है समस्या, कितना करें एक्सरसाइज-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS