करवा चौथ पर लगानी है अगर स्पेशल मेंहदी, तो ये खास राजस्थानी और पंजाबी डिजाइन्स करें ट्राई
करवा चौथ पर महिलाएं अक्सर सोलह श्रृंगार करना पसंद करती हैं। वैसे तो हर श्रृंगार का अपना एक महत्व होता है, लेकिन महिलाओं के हाथों पर मेंहदी लगाने के पीछे सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाना ही मकसद नहीं होता है बल्कि मेंहदी के गहरे और हल्के रंग से पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार का अंदाजा भी लगाया जाता है।

करवा चौथ पर महिलाएं अक्सर सोलह श्रृंगार करना पसंद करती हैं। वैसे तो हर श्रृंगार का अपना एक महत्व होता है, लेकिन महिलाओं के हाथों पर मेंहदी लगाने के पीछे सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाना ही मकसद नहीं होता है बल्कि मेंहदी के गहरे और हल्के रंग से पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार का अंदाजा भी लगाया जाता है।
इसलिए आज हम आपको मेंहदी के बेहद ही आकर्षक डिजाइन्स और उनका रंग गहरा करने के टिप्स बता रहे हैं। जिससे आप इस करवा चौथ पर सबसे अलग और खूबसूरत लग सकें।
यह भी पढ़ें : करवा चौथ पर पति को करना है इंप्रेस, तो ये खास मेकअप टिप्स करें ट्राई
मेंहदी डिजाइन्स :
1.सिंपल मेंहदी डिजाइन
आमतौर पर देश में हर त्यौहार और मंगल कार्यों में महिलाओं के हाथों पर मेंहदी लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इंडियन मेंहदी डिजाइन्स में ज्यादातर फूल,पत्तियों के साथ अंतरिक्ष, मोर और हाथी को बनाया जाता है। इसके अलावा बीच में अष्टकमल, मोर, झुकी हुई बेल को बेहद ही खूबलूरती से हाथों पर बनाया जाता है और आकर्षक मेंहदी प्यार रंग और जीवन का प्रतीक दर्शाती है।
2..राजस्थानी मेहंदी
ये मेहंदी डिजाइन मुख्य रूप से लोक नृत्य, परंपरा और राजस्थानी संस्कृति के रंगों को दर्शाते हैं। इन डिज़ाइन्स को नजदीक से देखने पर फूल,पत्तियों और मोर के आकार के डिजाइन्स को आसानी पहचाना जा सकता है। जो भारतीय और राजस्थान की संस्कृति को समेटे हुए होती है।
यह भी पढ़ें : करवा चौथ पर पति को बनाना है दीवाना, तो ये यूनिक हेयरस्टाइल करें ट्राई
3.पंजाबी मेहंदी डिजाइन
पंजाबी मेहंदी डिजाइन में भी पंजाब की संस्कृति और विरासत को बड़ी खूबसूरती के साथ दर्शाया जाता है। ये डिज़ाइन बेहद ही मुश्किल होते हैं इन्हें बनाने के लिए कड़े अभ्यास की जरूरत होती है। दरअसल पंजाबी मेहंदी में मुशिकल डिजाइनों के जरिए पूरी एक कहानी बताई जाती है।
4. बंगाली मेंहदी डिजाइन
आमतौर पर बंगाल में मेंहदी लगाने का कोई परंपरा नहीं है, लेकिन वहां मंगल कार्यों में महिलाएं अपने हाथों और पैरों को लाल रंग से सजाने के लिए 'अल्ता' का प्रयोग करती हैं। मगर, अब अन्य राज्यों की ही तरह ही लड़कियों और महिलाओं में मेंहदी लगाना पॉपुलर हो रहा है।
5. अरबी मेहंदी डिजाइन
इस मेंहदी डिजाइन को सउदी अरब में खास तौर पर महिलाएं फैस्टिव और शादी समारोह में अपने हाथों पर लगाना पसंद करती हैं। आपको बता दें इन मेंहदी डिजाइन्स में कमल के फूल के खिलने, पत्तियों को बड़ी ही खूबसूरती से हाथों पर उकेरा जाता है। जिससे ये बेहद ही आकर्षक और जीवंत लगते हैं यही नहीं,अरबी मेहंदी डिजाइन्स पारंपरिक भारतीय डिजाइन्स से बनाने में काफी आसाम भी होते हैं।
मेंहदी का रंग गहरा करने के टिप्स :
1. मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छे से धो लें, हाथों को साफ कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद नीलगिरी का तेल लगाएं और हल्का सा हाथों को पोंछ लें। अब मेहंदी के डिजाइन बनवाएं। लगाने के बाद मेहंदी को पांच घंटे तक सूखने दें।
2. नींबू के रस में चीनी मिलाकर मिक्सचर तैयार करें, कॉटन की मदद से मेहंदी लगे हाथों पर इसे लगाएं। कुछ देर मेहंदी को और सूखने दें। इसके बाद हाथों को रब करके मेहंदी को हटाएं।
3. मेहंदी हटाने के बाद भी पानी से हाथ न धोएं। दिन भर में दो-तीन पर गुनगुना सरसों का तेल हाथों पर लगाएं। यकीन मानिए, शाम तक मेहंदी का रंग खूब गाढ़ा हो जाएगा।
4. अगर इन तमाम उपायों के बाद भी मेहंदी का रंग गाढ़ा नहीं हो रहा है तो 4-5 लौंग तवे पर भून लें, इसके धुंए में हाथ सेंक लें। जल्द ही मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Karwa Chauth 2018 Mehndi Designs Tips Mehndi Design in hindi Types Of Mehndi Design Mehndi lagane ke tarike Mehndi ka Rang gehra karne ke tips Arabic Mehndi Design Rajasthani Mehndi Design Bengali Mehndi Design Simple Mehndi Design Punjabi Mehndi Design करवा चौथ 2018 मेहंदी डिज़ाइन हिंदी में मेहंदी डिजाइन के लिए टिप्स मेहंदी डिजाइन के प्रकार मेहंद