makhana vrat kheer: सावन सोमवार व्रत में चाहिए एनर्जी और स्वाद, ट्राई करें मखाने की स्पेशल खीर, नोट करें रेसिपी

makhana kheer recipe
X

makhana kheer recipe: सावन सोमवार को मखाना खीर कैसे बनाएं। 

makhana vrat kheer:सावन व्रत में मखाने की खीर बेहतर विकल्प है। इसे दूध, मखाने और ड्राई फ्रूट्स से बनाकर व्रत को खास बनाया जा सकता है। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ ही पेट को भी हल्का रखती है।

makhana vrat kheer: सावन सोमवार व्रत में व्रतधारी फलाहारी चीजों का सेवन करते हैं। इस मौके पर मखाने की खीर एक स्वादिष्ट और पचने में आसान विकल्प है। यह खीर ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि ऊर्जा से भी भरपूर रहती है। इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व होते हैं और इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। आइए आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते हैं।

मखाने की खीर बनाने के लिए सामग्री

  • मखाने – 1 कप
  • दूध – 1 लीटर
  • देसी घी – 1 छोटा चम्मच
  • चीनी – 4 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
  • काजू – 8-10 (कटी हुई)
  • बादाम – 8-10 (कटी हुई)
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • केसर – कुछ धागे (वैकल्पिक)

मखाने की खीर बनाने की विधि:

  • सबसे पहले मखानों को अच्छे से धोकर साफ करें। एक पैन में 1 छोटा चम्मच घी गरम करें और उसमें मखानों को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इससे मखाने कुरकुरे हो जाएंगे।
  • अब इन्हें हल्का ठंडा करके आधे मखानों को मिक्सर में दरदरा पीस लें और आधे साबुत रखें।
  • एक गहरे तले के बर्तन में दूध को उबालने रखें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो उसमें पिसे हुए और साबुत मखाने डाल दें।
  • धीमी आंच पर दूध को मखानों के साथ 15-20 मिनट तक पकाएं ताकि मखाने दूध में अच्छी तरह से गल जाएं और खीर गाढ़ी हो जाए।
  • अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर, काजू, बादाम और केसर डालें और 5 मिनट और पकाएं।
  • जब खीर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए और सभी स्वाद मिल जाएं, तो गैस बंद कर दें।
  • मखाने की खीर तैयार है। इसे ठंडा या गरम, दोनों तरीकों से परोसा जा सकता है।

अगर आप व्रत में चीनी नहीं खाते हैं, तो गुड़ या शहद का उपयोग करें (गैस बंद करने के बाद मिलाएं)। खीर में ड्राई फ्रूट्स की मात्रा अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।

(प्रियंका कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story