Falahari Pakoda: 4 चीजों से तैयार करें फलाहारी पकोड़ा, स्वाद और पोषण का मिलेगा डबल डोज़

how to make falahari pakoda
X

फलाहारी पकोड़ा बनाने का तरीका

Falahari Pakoda: फलाहारी पकोड़ा टेस्टी फलाहारी स्नैक्स है, जिसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। जानते हैं इसे बनाने की विधि।

Falahari Pakoda Recipe: व्रत के दिनों में अक्सर लोग यह सोचकर परेशान रहते हैं कि आखिर शाम के समय क्या ऐसा बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और व्रत में खाने योग्य भी। ऐसे में फलाहारी पकोड़े एक बेहतरीन विकल्प है। यह पकोड़े हल्के, कुरकुरे और एनर्जी देने वाले होते हैं, जिन्हें आप चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं।

फलाहारी पकोड़े आलू, अरबी, कच्चे केले या शकरकंद जैसी चीजों से बनाए जाते हैं और इनकी बैटर सिंघाड़ा आटा या राजगिरा आटे से तैयार की जाती है। खास बात यह है कि ये पकोड़े व्रत के नियमों के अनुसार पूरी तरह से उपयुक्त होते हैं और इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं इसका तरीका।

फलाहारी पकोड़ा बनाने के लिए सामग्री

  • 2 उबले हुए आलू (स्लाइस किए हुए)
  • 1 शकरकंद (उबला और स्लाइस किया हुआ)
  • 1 कच्चा केला (उबला और स्लाइस किया हुआ)
  • 1 कप सिंघाड़ा आटा या राजगिरा आटा
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
  • पानी (घोल बनाने के लिए)
  • तलने के लिए घी या तेल

फलाहारी पकोड़े बनाने की विधि

नवरात्रि व्रत के लिए फलाहार में पकोड़े खाना चाहते हैं तो इसे बनाना आसान है। सबसे पहले एक बाउल में सिंघाड़ा आटा डालें। इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला घोल तैयार करें।

अब उबले हुए आलू, शकरकंद और कच्चे केले को पतले स्लाइस में काट लें। चाहें तो इनमें हल्का सा सेंधा नमक छिड़क सकते हैं। इसके बाद कड़ाही में घी या तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो हर स्लाइस को आटे के घोल में डुबोकर कड़ाही में डालें।

पकोड़ों को धीमी से मध्यम आंच के बीच सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तले हुए पकोड़ों को टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। अब इन्हें हरी चटनी या दही के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story