खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए यूजफुल टिप्स
रिश्तों को निभाने के लिए प्यार जरुरी है
X
?????? ????Created On: 10 March 2015 12:00 AM GMT
कवर स्टोरी
खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना हम सभी करते हैं। लेकिन अकसर इसके लिए कुछ जरूरी छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तव में मामूली सी लगने वाली इन बातों की दांपत्य जीवन में बहुत अहमियत होती है। कौन-सी हैं ये जरूरी बातें, जानिए और बनाइए अपना दांपत्य जीवन खुशहाल।
सफल-सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मैरिज काउंसलर, काउंसलिंग के जरिए कपल्स को कई तरह की नसीहतें देते हैं, लेकिन खुशहाल शादी-शुदा जीवन का मूलमंत्र जानना और समझना इतना आसान नहीं, तो मुश्किल भी नहीं हैं। रिश्ते में एक-दूसरे के लिए प्यार-सम्मान के साथ-साथ हर छोटी बात के भी बड़े मायने होते हैं। इसलिए इन बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है। इस बात को आप यहां दिए जा रहे दो उदाहरणों के जरिए बड़ी आसानी से समझ सकती हैं।
बयानगी का अंदाज
कल्पना कीजिए, आप पति-पत्नी किसी हिल स्टेशन पर कार से घूमने गए। रास्ते में अचानक कार खराब हो जाती है, आपको ऐसे होटल में रहना पड़ता है, जो आपकी पसंद का नहीं है। साथ ही रास्ते में कार खराब होने की वजह से आपका हॉली-डे मनाने का बजट गड़बड़ा जाता है, इस वजह से आपको बहुत बुरा लगता है। लेकिन जिनकी शादी-शुदा जिंदगी खुशनुमा होती है, वहां दूसरे लोगों से पत्नी इस कहानी को कुछ इन शब्दों में बयां करती है, ‘हे भगवान, बहुत बुरा हुआ। हमें इतनी खराब जगह में रुकना पड़ा और तीन दिन तक दाल-रोटी से गुजारा करना पड़ा। उसके बाद हमने अपने ट्रिप को आगे जारी रखने का इरादा ही कैंसिल कर दिया। अब हम कभी भी पहाड़ों पर जाने के दौरान अपनी कार से नहीं जाएंगे।’ लेकिन जिनकी शादी-शुदा जिंदगी में परेशानियां होती हैं। वहां इस बात को बयां करने का दूसरा तरीका होगा।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, क्या है बातों को बयां करने का दूसरा तरीका-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story