बादाम की मदद से घर पर ऐसे बनाएं काजल, नहीं होगा कोई Side Effect
मार्केट में मिलने वाला काजल बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें काफी कैमिकल भी पाया जाता है। ऐसे में आप चाहें तो बादाम की मदद से घर पर ही काजल बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको घर पर ही काजल बनाने का तरीका बताएंगे।

बादाम की मदद से घर पर ऐसे बनाएं काजल, नहीं होगा कोई Side Effect (फाइल फोटो)
काफी लोगों का मानना है कि काजल लगाने से आंखों की रोशनी तो तेज होती ही है। इसके साथ ही इसे लगाने से आंखों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है। मार्केट में मिलने वाला काजल बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें काफी कैमिकल भी पाया जाता है। ऐसे में आप चाहें तो बादाम की मदद से घर पर ही काजल बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको घर पर ही काजल बनाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं घर पर काजल बनाने का तरीका।
सामग्री
दो बादाम
घी
दीपक
एक फोर्क बाती
एक चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक दीपक लें और उसमें घी डाल दें।
- इसके बाद अब इस दीपक में बाती लगाकर उसे जलाएं और फिर फोर्क में बादाम लगाएं और उसे जलती हुई बाती पर रखें।
- इसके बाद बादाम के ऊपर एक चम्मच लगाएं जिससे बादाम ढक जाए।
- फिर बाती की आंच से बादाम को जलाएं।
Also Read: सोंठ का सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी देती है मात, जानें इसके और भी कई फायदे
- जैसे-जैसे बादाम जलेगा, वैसे-वैसे चम्मच पर काजल बनने लगेगा।
- फिर जब एक बादाम पूरा जल जाए तो उसे हटाएं।
- इसके बाद अब फोर्क में दूसरा बादाम लगाकर पहले की तरह की जलाएं।
- फिर जब आप देखेंगे कि चम्मच पर काजल आ गया है। तब चम्मच से काजल हटाकर डिब्बी में स्टोर कर के रख लें।