White Clothes Cleaning: सफेद कपड़ों पर लग गए हैं हल्दी के दाग? इन तरीकों से करें क्लीन, नए से दिखेंगे

Best way to clean yellow turmeric stains
X

सफेद कपड़ों से हल्दी के दाग छुड़ाने के टिप्स।

White Clothes Cleaning: सफेद कपड़ों पर हल्दी के दाग लगना किसी की भी टेंशन बढ़ा सकता है। कुछ ट्रिक्स दाग को हटाने में मददगार हो सकते हैं।

White Clothes Cleaning: भारतीय रसोई में हल्दी का इस्तेमाल आम है, लेकिन यही हल्दी सफेद कपड़ों पर गिर जाए तो परेशानी बढ़ जाती है। पीले दाग जल्दी जाते नहीं और कपड़े पुराने दिखने लगते हैं। कई बार महंगे कपड़ों पर ये दाग लग जाते हैं। जिन्हें देखकर ही टेंशन हो जाती है। ऐसे में अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपायों से इन्हें साफ किया जा सकता है।

अक्सर लोग हल्दी के दाग देखकर कपड़ा खराब मान लेते हैं, जबकि सही तरीका अपनाने से दाग पूरी तरह हट सकते हैं। महंगे केमिकल की जगह घरेलू चीजों से ही सफेद कपड़ों को फिर से नया जैसा बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं असरदार तरीके।

सफेद कपड़ों से हल्दी के दाग कैसे हटाएं?

नींबू और धूप का कमाल: हल्दी के दाग पर ताजा नींबू का रस लगाएं और कपड़े को सीधी धूप में सुखा दें। नींबू में मौजूद नेचुरल ब्लीचिंग गुण और सूरज की किरणें मिलकर दाग को हल्का कर देती हैं। सूखने के बाद सामान्य पानी से कपड़ा धो लें।

बेकिंग सोडा से करें गहरी सफाई: बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे हल्दी के दाग पर लगाकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। हल्के हाथ से रगड़ें और फिर कपड़ा धो लें। यह तरीका पुराने और जमे हुए दाग हटाने में भी कारगर माना जाता है।

सफेद सिरके का आसान तरीका: एक कप पानी में दो चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। दाग वाली जगह को इस घोल में कुछ देर भिगोकर रखें। सिरका हल्दी के रंग को तोड़ने में मदद करता है। इसके बाद कपड़े को हल्के डिटर्जेंट से धो लें, दाग काफी हद तक साफ हो जाएगा।

डिशवॉश लिक्विड से तुरंत समाधान: अगर हल्दी का दाग नया है, तो उस पर डिशवॉश लिक्विड की कुछ बूंदें डालें। 10 मिनट बाद हल्के हाथ से मलें और पानी से धो लें। यह तरीका तेल और मसाले से बने दागों को जल्दी हटाने में काफी असरदार होता है।

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड (सावधानी के साथ): बहुत जिद्दी दागों के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे दाग पर लगाकर कुछ मिनट छोड़ दें और फिर धो लें। पहले कपड़े के कोने पर टेस्ट जरूर करें, ताकि कपड़े का रंग खराब न हो।

इन बातों का रखें ध्यान: हल्दी का दाग लगते ही कपड़े को गर्म पानी से न धोएं, इससे दाग पक्का हो सकता है। हमेशा पहले ठंडा पानी और हल्के उपाय अपनाएं। समय पर साफ करने से कपड़े लंबे समय तक नए जैसे बने रहते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story