दिवाली स्पेशल रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनाएं कुकीज
होम मेड्स ऐग्लेस कुकीज की अच्छे से पैकिंग करके अपने फ्रेंड्स या रिलेशन में भी भेज सकती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 Oct 2017 12:16 PM GMT
क्रंची और क्रिस्पी कुकीज के तो बच्चे दीवाने होते हैं। इस फेस्टिव सीजन में ट्राई करिए क्रिस्पी कुकीज, जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आएगी।
इतना ही नहीं आप इन होम मेड्स ऐग्लेस कुकीज की अच्छे से पैकिंग करके अपने फ्रेंड्स या रिलेशन में भी भेज सकती हैं।
ये लाइट वेटेड और ज्यादा दिन तक खराब न होने वाली कुकीज सबको बेहद पसंद आएगी। आज ही घर पर ट्राई करिए काजू-बादाम कुकीज
यह भी पढ़ें: रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनाएं मैगी मसाला टिक्की
कुकीज बनाने के लिए सामग्री
- मैदा - 120 ग्राम
- पीसी चीनी - 100 ग्राम
- पीसा बादाम - 50 ग्राम
- मक्खन - 100 ग्राम (पिघला हुआ)
- काजू - 30 ग्राम
- साबुत बादाम - 15 ( लंबाई में आधा कटा हुआ।
- पीसी छोटी इलायची
- बेकिंग पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
- दूध - ¼ कप
यह भी पढ़ें: रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनाएं 'एग्लेस चॉकलेट ब्राउनी'
कुकीज बनाने की विधि
- एक बाउल में मक्खन और चीनी डालकर मिक्स करके और कुछ देर फेंट लीजिए
- दूसरे बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर और बादाम पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इस सूखे मिश्रण को मक्खन और चीनी के मिश्रण में डाल कर अच्छे से मिला लीजिए।
- इसके बाद काजू को छोटे-छोटे टुकडों में काट कर इसमें मिला दें।
- तैयार मिश्रण को पूरी के आटे जैसा गूंथ लें और थोड़ा सूखा मैदा डालकर थोड़ा बड़े आकार में बेल लें।
- इसके बाद कुकीज कटर या बोतल के ढक्कन से कुकीज के लिए काट लीजिए।
- पूरी कुकीज कट जाने के बाद बेकिंग ट्रे में देसी घी या मक्खन लगाइए और जितनी कुकीज ट्रे में आए, उन्हें रख दें।
- कुकीज रखने के बाद उस पर एक-एक कटे बादाम लगा दीजिए।
- इसके बाद ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री हीट करके ट्रे को ओवन में रखिए।
- 10-12 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। अगर कुकीज गोल्डन ब्राउन नहीं हुई हों तो इन्हें 2-5 मिनट के लिए छोड़ दें और चेक करते रहें।
- गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये। ठंडा होने पर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story