गर्भपात के बाद कंसीव करने में आ रही है दिक्कत, तो इन बातों का जरुर रखें ख्याल...
अगर आपको कंसीव करने में बार-बार दिक्कत आ रही है। आपके पेट के निचले हिस्से में अक्सर दर्द रहता है या पीरियड्स के दौरान पेट और पैरों में दर्द की शिकायत रहती है। डिलीवरी नार्मल करवाएं या सिजेरियन जैसे सभी सवालों का जवाब स्त्री रोग विशेषज्ञ से जानने के बाद आपको बता रहे हैं। आइए जानते हैं आपसे जुड़े सवालों के जवाब...

X
अमिता सक्सेनाCreated On: 4 April 2019 12:48 AM GMT
Conceive Precaution tips after Abortion : अगर आपको कंसीव करने में बार-बार दिक्कत आ रही है। आपके पेट के निचले हिस्से में अक्सर दर्द रहता है या पीरियड्स के दौरान पेट और पैरों में दर्द की शिकायत रहती है। डिलीवरी नार्मल करवाएं या सिजेरियन जैसे सभी सवालों का जवाब स्त्री रोग विशेषज्ञ से जानने के बाद आपको बता रहे हैं। आइए जानते हैं आपसे जुड़े सवालों के जवाब...
मेरी उम्र 28 साल है। शादी के तीन साल बाद हमने बेबी प्लान किया, लेकिन दो महीने बाद ही मेरा मिसकैरेज हो गया। अब हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? -रूबी, भिलाई
मिसकैरेज के बाद शरीर को स्वस्थ होने में समय लगता है, इसलिए अगली प्लानिंग में आप 3 से 6 माह का गैप रखें। मिसकैरेज में ब्लीडिंग अधिक होती है, जिससे शरीर में वीकनेस आ जाती है, ऐसे में जल्दी बेबी प्लान करने से मां और बेटे दोनों को खतरा हो सकता है।

मेरी उम्र 36 साल है। एक साल पहले मेरी शादी हुई है। शादी के बाद से ही पीरियड्स के दौरान पेट में बहुत दर्द होने लगा है। ऐसा क्यों हो रहा है? -एक पाठिका, रायपुर
कई बार लेट शादी होने पर इस तरह की समस्या देखी जाती है। अगर यह प्रॉब्लम लंबे समय तक रहे तो आपको एक बार स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। साथ ही कंसीव करने के साथ आपको डॉक्टर के सुपरविजन में रहना चाहिए।
मेरी उम्र 24 साल है। मुझे पीरियड्स कभी भी रेग्युलर नहीं आते हैं। कभी-कभी 2 महीने तक नहीं आते। कृपया, बताएं ऐसा क्यों हो रहा है? - अरुणिमा, चांपा
पीरियड एक हफ्ते आगे-पीछे तो हो सकते हैं लेकिन एक महीने, कम ज्यादा होना ठीक नहीं है। आपको इस बात पर भी गौर करना चाहिए कि पीरियड्स के बजाय बीच-बीच में ब्लड स्पॉट तो नहीं आते हैं, जिन्हें आप समझ नहीं पा रही हों। आपको एक बार डॉक्टर से संपर्क कर इस समस्या की जांच करानी चाहिए।

मेरी उम्र 30 साल है। मेरी बेटी 3 साल की है। हम दूसरा बेबी प्लान करना चाहते हैं, लेकिन मुझे थाइरॉयड की समस्या है। क्या कंसीव करने में इससे समस्या आएगी? - मधु, रोहतक
बेबी प्लान करने से पहले आपको डॉक्टर के सुपरविजन में जाना चाहिए। अगर थाइरॉयड नार्मल है तो कंसीव करने में कोई परेशानी नहीं होती है लेकिन इस दौरान थाइरॉयड की नियमित दवा लेती रहें और उसकी जांच भी कराती रहें।
मेरी उम्र 40 साल है। मैं तीन महीने की प्रेग्नेंट हूं। मुझे किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे नॉर्मल डिलीवरी हो? - सुरभि, कोरबा
शुरू के 3 महीने में खास सावधानी बरतनी होती है। डिलीवरी नॉर्मल या सिजेरियन हो सकती है, यह पहले से तय नहीं हो सकता है। यह डिलीवरी के आस-पास की स्थितियों पर डिपेंड करता है, कई बार अचानक ऐसी स्थितियां आ जाती हैं कि बच्चे या मां को कोई खतरा होने की आशंका के चलते सिजेरियन की जरूरत पड़ती है।

मेरी उम्र 29 साल है। अभी शादी नहीं हुई है। पिछले कुछ दिनों से मेरे पेट के निचले हिस्से में दर्द रहता है, खासकर पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले ज्यादा दर्द होता है। ऐसा क्यों हो रहा है? - आंचल, भोपाल
पीरियड्स के दौरान दर्द होना नॉर्मल सी बात है लेकिन कुछ महिलाओं को कम दर्द होता है तो कुछ को अधिक यानी असहनीय दर्द होता है। अगर आपको असहनीय दर्द है तो डॉक्टर से संपर्क कर दवा ले सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Pregnancy Conceive Abortion Precaution tips Precaution tips Conceive Precaution tips after Abortion in hindi Periods Periods Problem Pain in periods periods Treatment in Hindi Thyroid Thyroid Causes Thyroid symptoms thyroid Treatment in hindi गर्भावास्था कंसीव अबॉर्शन गर्भपात गर्भपात के बाद की सावधानियां गर्भपात के बाद की सावधानियां �
Next Story