PROPOSE DAY: प्रपोज डे पर इन बातों का रखें खास ध्यान वरना होगा ये हाल
प्रपोज़ डे पर ऐसा प्रपोज़ करें कि लड़की कभी मना न कर पाए।

X
haribhoomi.comCreated On: 7 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. वेलेंटाइन वीक हर कपल के लिए सबसे खास होता है। कुछ लोग अपने पुराने रिश्ते को नया मोड़ देते हैं तो वहीं इन दिनों कुछ लोग नए रिश्ते बनाते हैं। इसके लिए आप वेलेंटाइन वीक के खास मौके का इंतजार करते हैं ताकि आप उन्हें प्रपोज़ करके अपना रिश्ता आगे बढ़ा सकें। लेकिन कई बार आपकी जरा सी गलती से आपका सारा प्लान चौपट हो जाता है। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि प्रपोज करते वक्त किन बातों का रखना चाहिए खास ध्यान....
इसे भी पढ़ेंः Propose Day Special: इस वैलेंटाइन डे अगर लड़की करे प्रपोज तो क्या करेंगे आप?
1. कभी किसी दोस्त से लड़की के बारे में जानकारी नहीं लें। ये बात लड़की को बिल्कुल पसंद नहीं आएगी।
2. इसके अलावा लड़की से लड़के के जरिए अप्रोच जहां तक हो सके न कराएं, क्योंकि लड़कियां किसी लड़की पर मर्दों के मुकाबले ज्यादा भरोसा करती हैं।
3. अगर लड़की से मिलने की बात करना है तो इसके लिए मीडिएटर लड़की को ही रखें।
4. प्रपोज करने से पहले श्योर हो जाएं कि आपको वाकई उनसे मोहब्बत है।
इसे भी पढ़ेंः PROPOSE DAY: भूल जाएं पुराने तरीके, अब ऐसे करें प्रपोज़
5. इससे पहले कि कल आप उन्हें प्रपोज करें, आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि वो लड़की आपके प्रति कितनी गंभीर है।
6. अगर गर्लफ्रेंड आपका प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं करती है या वक्त लेना चाहती हैं तो समझदारी से काम लें। इसे अपने इगो पर ना लें।
7. प्रपोज़ करते वक्त जगह का खास ध्यान रखें, ऐसा न हो कि आप जिसे प्रपोज कर रहे हैं वो अनकम्फर्टेबल हो जाए और न चाह कर भी आपका प्रपोजल एक्सेप्ट न करें।
8. सही वक्त का इंतजार करें तब ही प्रपोज़ करें वरना वो आपका बुरा हाल भी कर सकती हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story