Gujarat Places: बारिश में गुजरात करना चाहते हैं एक्सप्लोर? 6 जगहें घूमने का बनाएं प्लान, करेंगे एन्जॉय

gujarat famous places
X
मानसून में गुजरात की लोकप्रिय डेस्टिनेशंस। 
Gujarat Places: बारिश के दिनों में गुजरात को एक्सप्लोर करना एक सुखद अनुभव हो सकता है। यहां आप कई जगहों को घूमकर एन्जॉय कर सकते हैं।

Gujarat Places: मानसून सीजन में नई जगहों को एक्सप्लोर करने का अलग ही मजा होता है। आप अगर गुजरात घूमने की चाहत रखते हैं तो बारिश के दिनों में यहां कई जगहें दर्शनीय हो जाती हैं। इस मौसम में नेचर, एडवेंचर और कल्चर का मजा लिया जा सकता है। गुजरात की ऐतिहासिक धरोहरें, समुद्रतट, पहाड़ियां और झरने मानसून में और भी खूबसूरत हो जाते हैं।

गुजरात सिर्फ रेगिस्तान, समुद्र और मंदिरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां बारिश में घूमने के लिए कई ऐसे स्पॉट्स हैं जो कम भीड़भाड़ वाले हैं और बेहद सुकून से भरे हैं। परिवार के साथ छुट्टियां बितानी हो या दोस्तों के साथ रोड ट्रिप प्लान करनी हो, इन 6 जगहों को मानसून ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।

सापुतारा हिल स्टेशन

सापुतारा गुजरात का इकलौता हिल स्टेशन मानाज जाता है। यह जगह बारिश में बादलों की चादर से ढकी रहती है। हरे-भरे पहाड़, वॉटरफॉल्स और लेक व्यू इसे परफेक्ट मानसून डेस्टिनेशन बनाते हैं। ट्रेकिंग और बोटिंग का भी यहां मजा लिया जा सकता है।

गिर राष्ट्रीय उद्यान

मानसून में यह पार्क बंद रहता है लेकिन इसके आसपास का इलाका और हरे-भरे जंगल मानसून में बेहद सुंदर लगते हैं। आप जंगल के बाहरी क्षेत्र में नेचर ट्रेल्स या गांवों में ट्राइबल लाइफ का अनुभव ले सकते हैं।

पोलो फॉरेस्ट

अरावली की पहाड़ियों की गोद में बसा पोलो फॉरेस्ट बारिश में हरियाली और शांति का संगम बन जाता है। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यहां पुराने मंदिर और ऐतिहासिक जगहें देखने लायक हैं। फोटो और पिकनिक के लिए भी बढ़िया जगह है।

डांग्स फॉरेस्ट

डांग जिले की पहाड़ियों और झरनों में मानसून का जादू अलहदा छटा बिखेरता नजर आता है। गिरते झरनों की आवाज और जंगल की ताजगी मन मोह लेती है। यहां की आदिवासी संस्कृति भी आपको एक अलग अनुभव देगी।

बापूनगर का गोविंदगढ़ वॉटरफॉल

मानसून सीजन में आप बापूनगर का रुख भी कर सकते हैं। बारिश के मौसम में यह छोटा सा वॉटरफॉल एक जादुई रूप ले लेता है। प्राकृतिक सौंदर्य और कम भीड़ इसे कपल्स और फैमिली के लिए आदर्श बनाते हैं।

मांडवी बीच, कच्छ

अगर आप मानसून में समंदर की लहरों का आनंद लेना चाहते हैं तो मांडवी बीच एक बेहतरीन ऑप्शन है। बादलों से ढका आसमान और ठंडी हवाएं इसे घूमने लायक बना देती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story