Ajwain Benefits: जोड़ों के दर्द से राहत देगी एक चुटकी अजवाइन, खून करेगी साफ; 5 फायदे जानें

अजवाइन खाने के बड़े फायदे।
Ajwain Benefits: अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो लगभग हर घर में रोज़ाना इस्तेमाल किया जाता है। ये छोटे दानें औषधीय गुणों से भरपूर हैं जो कई शारीरिक समस्याओं में राहत दिलाते हैं। इसके बीजों में फाइबर, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और थाइमॉल पाया जाता है, जो कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है।
अजवाइन का इस्तेमाल दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में भी खास स्थान रखता है। एक चुटकी अजवाइन पाचन से लेकर खांसी-जुकाम तक, कई समस्याओं का आसान समाधान है।
अजवाइन खाने के 5 बड़े फायदे
पाचन दुरुस्त करती है: अजवाइन का सबसे बड़ा फायदा पाचन में मिलता है। यह गैस, एसिडिटी और पेट दर्द को दूर करती है। खाना खाने के बाद एक चुटकी अजवाइन या अजवाइन पानी पीने से अपच की समस्या खत्म हो जाती है।
वजन घटाने में मददगार: अजवाइन मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और फैट बर्न करने में सहायक होती है। सुबह खाली पेट अजवाइन पानी पीने से धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। यह भूख को भी नियंत्रित रखती है।
सर्दी-जुकाम से राहत: अजवाइन में मौजूद थाइमॉल कफ और बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है। अजवाइन को पानी में उबालकर भाप लेने से नाक बंद और गले की खराश ठीक हो जाती है।
खून साफ करती है: अजवाइन का नियमित सेवन शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। यह खून को शुद्ध करती है और त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाती है। दाग-धब्बों और पिंपल्स की समस्या में भी यह असरदार है।
जोड़ों के दर्द में राहत: अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अजवाइन को हल्का गर्म कर कपड़े में बांधकर सेंकाई करने से जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द कम हो जाता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
