haribhoomi hindi news
आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) और असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

IDBI JAM Admit Card 2026: अगर आप IDBI JAM 2026 परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए बड़ी अपडेट है। आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) और असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसे समय रहते डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

ऐसे डाउनलोड करें IDBI JAM Admit Card 2026

  • सबसे पहले IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Admit Card / Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब “IDBI JAM Admit Card 2026” लिंक को चुनें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

कब होगी परीक्षा?
आईडीबीआई बैंक द्वारा JAM परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1300 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें:
1100 पद – जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड-O
200 पद – असिस्टेंट मैनेजर

परीक्षा से पहले जरूरी बातें

  1. एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और समय जरूर जांच लें।
  2. परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड + वैध फोटो आईडी प्रूफ साथ लेकर जाएं।
  3. बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।
7