HP PAT Application: हिमाचल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (HPTSB), धर्मशाला ने HP PAT 2026 और LEET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
महत्वपूर्ण तारीखें
इस परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा। वहीं, HP LEET 2026 परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित होगी। LEET के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई 2026, जबकि PAT के लिए 5 मई 2026 निर्धारित की गई है।
कौन दे सकता है परीक्षा?
एचपी पैट परीक्षा उन छात्रों के लिए है, जो 10वीं कक्षा के बाद इंजीनियरिंग या फार्मेसी जैसे डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं। वहीं, LEET परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने आईटीआई या 10+2 (वोकेशनल) पूरा कर लिया है और वे सीधे डिप्लोमा के दूसरे वर्ष (तीसरे सेमेस्टर) में एडमिशन लेना चाहते हैं।
परीक्षा पैटर्न
दोनों परीक्षाएं ऑफलाइन (OMR शीट) मोड में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्र हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शहरों में बनाए जाएंगे।
- आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: ₹750
- एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग: ₹500
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hptechboard.com/results-polytechnic पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें और अंतिम सबमिशन से पहले जानकारी को एक बार जरूर जांच लें।










