JSSC Excise Constable 2023 झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 को लेकर अहम सूचना जारी कर दी है।
आयोग के अनुसार, इस भर्ती के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के 8 जिलों में आयोजित होगी, जिनमें रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका शामिल हैं।
कब आएगा एडमिट कार्ड?
उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले यानी 9 अप्रैल 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
आयोग ने साफ कर दिया है कि एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को डाक या अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा, इसलिए सभी को समय पर वेबसाइट से इसे डाउनलोड करना होगा।
एग्जाम सिटी की जानकारी
परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा, इसकी जानकारी पाने के लिए आयोग ने एक विशेष लिंक भी वेबसाइट पर जारी किया है। अभ्यर्थी वहां जाकर अपनी एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं।
जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें।









