BPSC 70th CCE Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 की संभावित तारीख जारी कर दी है। वे कैंडिडेट्स जो इस साल की बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की सिविल सेवा परीक्षा देना चाहते हों, वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकते हैं।
कब होगा BPSC 70th प्री एग्जाम
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर 2024 के दिन किया जाएगा। बता दें कि पहले एग्जाम का आयोजन 30 सितंबर को प्रस्तावित था। हालांकि ये संभावित तारीख है जिसमें बदलाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC Recruitment 2024: रेलवे एनटीपीसी के 11558 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से आवेदन शुरू
विस्तृत अधिसूचना जल्द होगी जारी
बीपीएससी की ओर से 70वीं संयुक्त परीक्षा के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दी जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए तय तिथियों में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर पायेंगे।











