दीया मिर्जा ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' में की प्रियंका की तारीफ: देसी गर्ल ने प्यार भरे अंदाज़ में जताया आभार

प्रियंका चोपड़ा ने दीया मिर्ज़ा का जताया आभार
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'हेड्स ऑफ़ स्टेट' को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। अब फिल्म को लेकर अभिनेत्री दिया मिर्जा ने प्रियंका की परफॉर्मेंस की तारीफ की और सोशल मीडिया पर एक खास नोट शेयर कर उनका हौसला भी बढ़ाया।
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, "प्री, आपकी ताकत पर बहुत गर्व है। आपको देखना एक सुखद अनुभव है। उसने कहा था कि वह इसका ध्यान रखेगी और उसने किया भी। क्या बात है। देखिए, ‘हेड्स ऑफ़ स्टेट’ में हमारी देसी गर्ल ने कमाल कर दिया।"

दीया की स्टोरी पर प्रियंका का रिएक्शन प्रियंका चोपड़ा ने दीया मिर्जा की स्टोरी को अपनी स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, "वाह दी, आपकी उदारता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

‘हेड्स ऑफ़ स्टेट’ में प्रियंका का किरदार
बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक MI6 एजेंट नोएल बिसेट की भूमिका अदा कर रही हैं। उनके साथ जॉन सीना अमेरिकी राष्ट्रपति विल डेरिंगर और इदरीस एल्बा ब्रिटिश प्रधानमंत्री सैम क्लार्क के किरदार में नज़र आ रहे हैं। फिल्म को इल्या नाइशुलर ने डायरेक्ट किया है और यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है।
डायरेक्टर ने की प्रियंका की तारीफ
हाल ही में फिल्म मेकर इल्या ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में प्रियंका की खूब तारीफ की। इल्या ने कहा, "भारत में इतने बड़े स्टार होने के बावजूद प्रियंका ने अमेरिका में खुद को साबित करने का रिस्क उठाया। ये साहस का काम है और मैं उनके फैसले की सराहना करता हूं।"
प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट
बता दें कि प्रियंका जल्द ही ‘सिटाडेल सीजन 2’ में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस एस. एस. राजामौली की फिल्म में महेश बाबू के साथ दिखाई देंगी।
इसके अलावा प्रियंका फिल्म ‘द ब्लफ़’ में 19वीं सदी की एक कैरिबियन समुद्री डाकू की भूमिका में नजर आएंगी।
काजल सोम
