haribhoomi hindi news
IPL 2026 के एक मैच के दौरान स्टेडियम में दिखी एक मिस्ट्री गर्ल सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसे कश्मीरा परदेशी बताया जा रहा है और नेहल वढेरा से जोड़कर देखा जा रहा है।

Nehal Wadhera GF: आईपीएल 2026 के मुकाबलों के बीच एक “मिस्ट्री गर्ल” सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही है। आईपीएल 2026 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के मैच में स्टैंड्स में नजर आई इस लड़की को लेकर फैंस के बीच कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

कौन हैं ये वायरल ‘मिस्ट्री गर्ल’?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लड़की को कश्मीरा परदेशी बताया जा रहा है। मैच के दौरान उन्हें पंजाब किंग्स के लिए चीयर करते हुए कैमरे में कैद किया गया, जिसके बाद उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं।

नेहल वढेरा से जुड़ रहा नाम

इस वायरल वीडियो और तस्वीरों के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कश्मीरा परदेशी का रिश्ता पंजाब किंग्स के खिलाड़ी नेहल वढेरा से हो सकता है। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल रही है।

कश्मीरा परदेशी का करियर

कश्मीरा परदेशी एक जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2018 में तेलुगु फिल्म ‘नर्तनशाला’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2019 में तमिल फिल्म ‘सिवप्पु मंझल पचई’ और हिंदी फिल्म ‘मिशन मंगल’ में भी नजर आईं।

वहीं, उन्होंने 2023 में वेब सीरीज ‘द फ्रीलांसर’ से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू किया।

प्रीति जिंटा के साथ भी आईं नजर

मैच के दौरान कश्मीरा को प्रीति ज़िंटा के साथ बैठकर टीम को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया। उन्होंने पंजाब किंग्स की जर्सी पहन रखी थी, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई।

फिलहाल, कश्मीरा परदेशी और नेहल वढेरा के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन उनकी लगातार मौजूदगी और वायरल तस्वीरों ने इस खबर को और हवा दे दी है।

7