Vijay Verma Girlfriend: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) से ब्रेकअप के बाद अब उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया, जिसकी नाम आलिया कुरैशी (Aaliyah Qureishi) है।
रेस्टोरेंट के बाहर साथ दिखे
हाल ही में विजय वर्मा को मुंबई में आलिया कुरैशी के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। जैसे ही दोनों बाहर आए, उन्होंने मीडिया को देखकर दूरी बना ली, लेकिन तब तक उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो चुकी थी।
सोशल मीडिया वीडियो वायरल
तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई। कई यूजर्स सवाल करने लगे कि क्या आलिया कुरैशी, विजय वर्मा की नई गर्लफ्रेंड हैं। कुछ फैंस ने तो उन्हें बधाई देना भी शुरू कर दिया।
तमन्ना संग रहा था रिश्ता
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च 2025 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। हालांकि, ब्रेकअप की असली वजह सामने नहीं आई।
कौन हैं आलिया कुरैशी?
आलिया कुरैशी एक एक्ट्रेस, सिंगर और सॉन्गराइटर हैं। आलिया कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने 'Jawan' में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ भी काम किया है। फिल्म में उन्होंने उनके गैंग की मेंबर ‘जानवी’ का किरदार निभाया था।
आलिया कुरैशी 'Bandish Bandits' जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘नादानियां’ में भी नजर आ चुकी हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं।
‘मटका किंग’ में दिख रहे विजय
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा इन दिनों वेब सीरीज ‘मटका किंग’ में नजर आ रहे हैं। यह 1960 के दशक की मुंबई पर आधारित एक क्राइम ड्रामा है, जिसमें कई जाने-माने कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं।
यह भी पढ़े- ‘वो मेरे साथ सोती…’ पाक एक्ट्रेस ने Alia संग बिताए पलों को किया याद; महेश भट्ट पर कही दी बड़ी बात!