Logo
Vijay Rashmika Wedding: उदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने गुरुवार को शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई और फिल्मी सितारों ने जमकर बधाई दी।

Virosh Wedding: अरावली की पहाड़ियों से सजी उदयपुर की खूबसूरत वादियों में एक यादगार प्रेम कहानी हमेशा के लिए मुकम्मल हो गई हैं। रश्मिक और विजय ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

लंबे समय से रिलेशनशिप की खबरों में रहने के बाद अब विजय और रश्मिका ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है। ‘विरोश’ ने शादी की खास तस्वीरें साझा की, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस समेत कई सेलेब्स ने कपल को शुभकामनाएं दी। 

उदयपुर में रचाई शादी

Vijay Rashmika Wedding Photos
Vijay Rashmika Wedding Photos

विजय और रश्मिका ने उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी दोनों परिवारों की परंपराओं के अनुसार हुई। तीन दिनों तक चले प्री-वेडिंग फंक्शन्स गुरुवार को शादी के साथ पूरे हुए। शादी के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और आयोजन पूरी तरह प्राइवेट रखा गया।

यह भी पढ़े - Rashmika-Vijay Wedding Pics: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, भावुक मैसेज के साथ शेयर की तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक में दिखा रॉयल अंदाज

Vijay Rashmika Wedding Photos
Vijay Rashmika Wedding Photos

शादी में रश्मिका औरेंज साड़ी और ट्रेडिशनल गोल्ड जूलरी में रानी की लग रही थी। तो वहीं विजय सफेद धोती और लाल शॉल में शाही लुक में दिखे। दोनों की जोड़ी राजा और महारानी से कम नहीं लग रही थी।

शादी की तस्वीरें हुई वायरल

Vijay Rashmika Wedding Photos
Vijay Rashmika Wedding Photos

शादी के बाद कपल ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों में दोनों का प्यार और सादगी साफ नजर आई, जिसे देखकर फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

यह भी पढ़े - Vijay Rashmika Wedding: शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका, उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रचाई शादी

सेलेब्स ने दी बधाई

शादी की तस्वीरों पर इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने कमेंट और स्टोरी के जरिए बधाई दी। मलाइका अरोड़ा, जेनेलिया डिसूजा, सोनू सूद, क्रिस्टल डिसूजा, मोना सिंह, काजल अग्रवाल और अदिति राव हैदरी जैसे सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दी।

कल्याणी प्रियदर्शन का भावुक मैसेज

Vijay Rashmika Wedding Photos
Vijay Rashmika Wedding Photos

कल्याणी प्रियदर्शन ने इस शादी को बेहद भावुक और खूबसूरत बताया। उन्होंने लिखा कि यह शादी प्यार, दोस्ती और सम्मान की मिसाल है, जिसे देखना अपने आप में एक सौभाग्य है।

यह भी पढ़े - Vijay Rashmika Wedding: दो रिवाजों से एक होंगे विजय और रश्मिका, उदयपुर में सजा मंडप; Inside Pics

सामंथा, कृति और करण जौहर ने भी जताया प्यार

Vijay Rashmika Wedding Photos
Vijay Rashmika Wedding Photos

सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल की तस्वीर शेयर कर बधाई दी। कृति सेनन ने रश्मिका के लिए खास मैसेज लिखते हुए उनकी खुशी को दिल से महसूस करने की बात कही। वहीं करण जौहर ने भी प्यार और आशीर्वाद के साथ दोनों को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दी।

फिल्मों से शुरू हुई थी लव स्टोरी

Vijay Rashmika Wedding Photos
Vijay Rashmika Wedding Photos

विजय और रश्मिका की दोस्ती और नजदीकियां फिल्मों के दौरान बढ़ी। दोनों ने साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री अब रियल लाइफ रिश्ते में बदल गई है।

फैंस बोले- परफेक्ट कपल

विजय-रश्मिका की शादी की खबर से फैंस भी बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को “परफेक्ट कपल” बताया जा रहा है और लोग उनके नए सफर के लिए ढेरों दुआएं भेज रहे हैं।

यह भी पढ़े - Vijay Rashmika Wedding Inside Pics: रश्मिका-विजय के संगीत और हल्दी की इनसाइड तस्वीरें लीक; देंखे जश्न की खास झलकि

5379487