Vijay Rashmika Wedding Inside Pics: उदयपुर में इस वक्त शादी का सबसे बड़ा सेलिब्रेशन चल रहा है, जहां रश्मिका और विजय अपने नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। 26 फरवरी को होने वाली इस ग्रैंड वेडिंग से पहले संगीत, हल्दी और मेहंदी की रस्में चल रही हैं, जिनकी कई तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। शादी से पहले ही इन तस्वीरों ने फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
संगीत में सजी यादों की गैलरी
मंगलवार शाम हुए संगीत में डेकोर के साथ-साथ विजय और रश्मिका की सालों पुरानी यादों को भी खूबसूरती से सजाया गया। लाइट्स और फूलों के बीच लगी इन तस्वीरों में कपल के निजी और प्यारे पल नजर आए। जैसे ही इनकी झलक सोशल मीडिया पर आई, फैंस खुद को रोक नहीं पाए। कोई इन्हें “बहुत क्यूट” बता रहा है तो कोई रश्मिका से ओरिजिनल फोटो शेयर करने की रिक्वेस्ट कर रहा है।
यह भी पढ़े - Vijay-Rashmika के प्री-वेडिंग फंक्शन आज से शुरू: बहू को सास देगी खानदानी सौगात; दो परंपराओं के अनुसार होगी शादी
सरप्राइज परफॉर्मेंस
संगीत से जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें विजय की मां मधावी एक खास सरप्राइज परफॉर्मेंस को कपल को डेडिकेट करती नजर आती हैं। उनका प्यार भरा मैसेज सुनकर फैंस इमोशनल हो गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो देख कर कमेंट किया, “ये वीडियो सच में प्यार है।”
संगीत में कपल का खास लुक
संगीत सेरेमनी से एक और तस्वीर सामने आई हैं जिसमें विजय और रश्मिका एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। विजय ने संगीत में ब्लैक कलर का आउफिट पहना हुआ हैं तो वही रश्मिका ने सिल्वर कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई हैं।
हल्दी-मेहंदी की तैयारियां

हल्दी के वेन्यू की खास तस्वीरे विजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता हैं कि चारों तरफ पीले और गुलाबी रंग के फूलों से सजावट की गई हैं।

रश्मिका ने भी अपने इस्टाग्रांम अकाउंट पर हल्दी की कुछ तस्वीरे साझा की हैं। इन तस्वीरों में भी पीले थीम पर सजे वेन्यू की खास डेकोरेशन देखी जा सकती हैं।

हल्दी और मेहंदी की रस्में के लिए सभी मेहमान थीम के मुताबिक पीले रंग के कपड़ों में तैयार हैं। सोशल मीडिया पर पहले से ही हल्दी की रस्म की तस्वीरें वायरल होने लगी हैं, जिससे एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
यह भी पढ़े - शादी से पहले रश्मिका-विजय को PM मोदी ने भेजा खत: शुभकामनाएं देते हुए कहा- 'आपके साथ मेरा आशीर्वाद और मंगलकामनाएं'
26 फरवरी को होगी शादी
विजय और रश्मिका की शादी 26 फरवरी को सुबह 8 बजे होगी। इस शादी में कई फिल्मी सितारे शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कपल को शुभकामनाएं भेजी हैं। शादी के बाद मार्च में हैदराबाद में रिसेप्शन होगा।










