15:44 PM(26 minutes ago )
अभिनेता अक्षय कुमार ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि यह क्षति शब्दों में नहीं बताई जा सकती। उन्होंने लिखा कि आशा भोसले की सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी और वे हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।
No words can convey the loss I feel at Asha Bhosle ji’s demise. Unki surily awaaz hamesha hamesha ke liye amar rahegi. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/GNEl7QFt8M
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 12, 2026
15:24 PM(46 minutes ago )
शंकर महादेवन ने आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संगीत के लिए बेहद दुखद दिन है। शंकर महादेवन ने उन्हें मां सरस्वती के समान बताया और कहा कि उनका संगीत हमेशा जीवित रहेगा और उनकी आवाज हर जगह गूंजती रहेगी।
VIDEO | Singer-composer Shankar Mahadevan on the demise of Asha Bhosle says, “A very sad day for all of us and for Indian music. I just cannot believe that our dearest Asha Tai is no more. I’m unable to express my sorrow, as a musician, as her admirer and as a close family… pic.twitter.com/gc0R6qIdeL
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2026
15:20 PM(50 minutes ago )
करण जौहर ने आशा भोसले के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह कहना कि हमने एक लीजेंड खो दिया, बहुत छोटा होगा। उन्होंने कहा कि आशा जी की आवाज ने कई पीढ़ियों और पूरे सिनेमा जगत को प्रभावित किया।
करण जौहर ने उन्हें अपनी सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक बताया और कहा कि उनका संगीत हमेशा जीवित रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आशा भोसले का जादू हमेशा लोगों की यादों में बना रहेगा।
15:15 PM(55 minutes ago )
Saddened by the demise of legendary Asha Bhosle Ji. Her elegance and incomparable talent will always remain in our memories! pic.twitter.com/5jK25lRkIE
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 12, 2026
टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर नें आशा भोसले के निधन दुख जताया है। एक्स पर पोस्ट कर गौतम गंभीर ने लिखा - दिग्गज आशा भोसले जी के निधन से दुखी हूं। उनकी शालीनता और अद्भुत प्रतिभा हमेशा हमारी यादों में बनी रहेगी।
15:11 PM(59 minutes ago )
आशा भोसले के निधन पर ए.आर. रहमान ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि वह अपनी आवाज और अपनी शख्सियत के जरिए हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। उन्होंने कहा कि आशा ताई एक बेहद कमाल की कलाकार थी।
15:07 PM(1 hour ago )
हेमा मालिनी ने आशा भोसले के निधन पर इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि इतनी जिंदादिल इंसान अब हमारे बीच नहीं रही। हेमा मालिनी ने कहा कि आशा ताई ने अपनी अनोखी आवाज और अंदाज से उनके कई गानों को बहुत खास और लोकप्रिय बनाया। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनकी कामयाबी में इन दोनों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
14:43 PM(1 hour ago )
नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महान गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आशा भोसले के साथ उनका वर्षों पुराना करीबी रिश्ता रहा और उन्होंने अनेक भाषाओं में अनगिनत गीत गाकर देश का नाम रोशन किया।
#WATCH नागपुर: मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "पिछले कई सालों से आशा भोसले और मेरा बहुत नजदीकी संबंध रहा। उन्होंने अनेक भाषाओं में अनेक गीत गाए... जिस तरह लता दीदी ने अपनी गायन कला से देश का नाम रोशन किया, वैसे ही आशा भोसले ने भी देश का नाम… pic.twitter.com/X4KHpANoS0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026
गडकरी ने कहा कि जिस तरह लता मंगेशकर ने अपनी गायकी से भारत को गौरवान्वित किया, उसी तरह आशा भोसले ने भी संगीत जगत में देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई। उन्होंने इसे परिवार के लिए बड़ा सदमा बताते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।
14:26 PM(2 hours ago )
परिवार के अनुसार, 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे से लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। यहां फैंस, चाहने वाले और संगीत-फिल्म जगत के लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे।
14:25 PM(2 hours ago )
आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। परिवार ने सभी से अनुरोध किया है कि श्रद्धांजलि देते समय शांति और अनुशासन बनाए रखें।
14:24 PM(2 hours ago )
महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बातचीत कर आधिकारिक पुष्टि की।
#WATCH | Mumbai: Legendary singer Asha Bhosle's son, Anand Bhosle says, "My mother passed away today. People can pay their last respects to her at 11 am tomorrow at Casa Grande, Lower Parel, where she lived. Her last rites will be performed at 4 pm tomorrow at Shivaji Park." https://t.co/enJlEizboY pic.twitter.com/4WqTd9HYxg
— ANI (@ANI) April 12, 2026
14:23 PM(2 hours ago )
आशा भोसले ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 11 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
14:22 PM(2 hours ago )
संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर है। कई कलाकारों, सहयोगियों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।