Logo
शादी के बाद Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna पहुंचे तिरुपति बालाजी मंदिर, लिया आशीर्वाद और बांटी मिठाई। देंखे वायरल वीडियो।

Vijay Rashmika: नई शादी के बाद अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद के साथ की। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाने के बाद आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित ‘तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम’ में दर्शन किए।

मंदिर में दिखा खास अंदाज

रविवार सुबह दोनों तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। भीड़ के बीच विजय अपनी पत्नी रश्मिका का ख्याल रखते नजर आए। वो उन्हें भीड़ से सुरक्षित निकालते दिखे।

रश्मिका हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने ट्रेडिशनल स्टाइल सोने के गहने पहने थे और हल्का मेकअप किया था। वहीं विजय सफेद कुर्ता और लाल शॉल में नजर आए। उनके साथ विजय के भाई आनंद देवरकोंडा भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े - Iran-US War: ‘वक्त बहुत डरावना है’… UAE में फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, बोली - सुरक्षित हूं, उम्मीद है जल्द घर लौटूंगी

फैंस को बांटी मिठाई

मंदिर के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा थी। सभी नवविवाहित जोड़े की एक झलक पाने को उत्सुक थे। विजय और रश्मिका ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा। हालांकि, उन्होंने फोटो खिंचवाने से मना कर दिया।

मंदिर परिसर में दोनों ने श्रद्धालुओं और फैंस के बीच मिठाई भी बांटी। इस खास पल ने सभी का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़े - Iran-US War: युद्ध के बीच दुबई में फंसे विष्णु मांचू, मिसाइल का वीडियो किया शेयर; सोनल चौहान ने PM मोदी से की मदद की गुहार

उदयपुर में हुई थी शाही शादी

Vijay Rashmika Wedding Photos
Vijay Rashmika Wedding Photos

विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के लग्जरी होटल 'ITC Mementos Udaipur' में शादी की। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। समारोह में तेलुगु और कोडावा (कूर्गी) दोनों परंपराओं का पालन किया गया।

दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई। फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी।

यह भी पढ़े - Rajpal Yadav: राजपाल यादव के पास 1200 करोड़ का काम, लेकिन चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा; बोले- ये ईगो की लड़ाई…

4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

Rashmika Vijay Wedding Look
Rashmika Vijay Wedding Look

शादी के बाद अब 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा। इसमें फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति और अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। नवविवाहित जोड़े ने देशभर में मिठाई बांटने और कई मंदिरों में अन्नदान कराने का भी फैसला किया है। उन्होंने फैंस के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार जताया है।

यह भी पढ़े - Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में रचाई शादी, 1 मार्च को देशभर में मिठाइयों के ट्रक भेजेंगे; 16 मंदिरों में होगा अन्नदान

5379487