KL Rahul के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने शेयर की कूल फोटो: दामाद को खास अंदाज में विश कर कहा- 'आपको पाकर धन्य हूं'

Suniel Shetty- KL Rahul
X
केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 को शादी की थी।
KL Rahul Birthday: भारतीय क्रिकेटर और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के पति केएल राहुल 18 अप्रैल को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके ससुर व एक्टर सुनील शेट्टी ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

Suniel Shetty on KL Rahul's Birthday: के. एल. राहुल इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे हैं। राहुल इंडियन क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। आज, गुरुवार (18 अप्रैल को) को वह अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके ससुर व बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाईयां दी हैं।

सुनील शेट्टी ने केएल राहुल को किया बर्थडे विश
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और के.एल राहुल की शादी बीते साल 23 जनवरी को हुई थी। दोनों लगभग एक दूसरे के साथ 3 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। सुनील शेट्टी भी के.एल. राहुल को कितना पसंद करते हैं ये वह अक्स अपने सोशल मीडिया पर बयां करते रहते हैं। वहीं 18 अप्रैल को के.एल राहुल के बर्थडे पर उनके ससुर सुनील शेट्टी ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका दामाद के साथ यूनिक और कूल अंदाज देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर में सुनील शेट्टी, उनके बेटे अहान शेट्टी और के.एल राहुल सोफे पर बैठकर आराम फरमाते हुए कूल पोज दे रहे हैं।

कूल फोटो की शेयर
इस तस्वीर में तीनों का कूल बॉन्ड देखा जा सकता है। सुनील शेट्टी ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- "वो कहते हैं कि यह मायने नहीं रखता कि हमारे जीवन में क्या है, बल्कि यह मायने रखता है कि हमारे जीवन में कौन है। आपको जीवन में अपने साथ पाकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं... यह एक ऐसा कनेक्शन है जिसे मैं बयां नहीं कर सकता... जन्मदिन मुबारक हो राहुल।"

अहान शेट्टी ने भी किया विश
वहीं सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने भी अपने जीजू के लिए खास बर्थडे विश दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर के.एल. राहुल के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनो का स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में ब्लैक हार्ट इमोजी के साथ लिखा- हैप्पी बर्थडे पार्टनर।

Ahaan Shetty
Instagram

अथिया और केएल राहुल की शादी
बता दें, सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने पिछले साल जनवरी में केएल राहुल से शादी की थी। शादी समारोह का आयोजन अभिनेता के खंडाला स्थित फार्महाउस पर किया गया था। यह एक इंटिमेट वेडिंस थी जिसमें केवल करीबी परिवार व रिश्तेदार शामिल हुए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story