Sidharth Bhardwaj revelation: हिंदी रियलिटी टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके सिद्धार्थ भारद्वाज इन दिनों शो ‘द 50’ नजर आ रहे हैं। शो के दौरान उन्होंने में अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को याद किया। MTV स्पिल्ट्सविला सीजन 2 के विजेता और बिग बॉस के रनर-अप रहे सिद्धार्थ ने बताया कि शोहरत मिलने के बावजूद उन्हें आर्थिक संघर्षों का सामना करना पड़ा।
कोविड-19 महामारी के दौरान वह अमेरिका में थे, जहां हालात इतने कठिन हो गए कि उन्हें गुजारा करने के लिए टैक्सी चलानी पड़ी। उन्होंने 'द 50' शो में एक टास्क के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने वहां बाउंसर और यहां तक कि एक स्ट्रिप क्लब में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की। सिद्धार्थ ने कहा, “मुश्किल वक्त में अमेरिका में मैंने कई काम किए। मैं स्ट्रिप क्लब में सिक्योरिटी था।” उनकी यह बात सुनकर शो के कई कंटेस्टेंट भावुक हो गए।
कॉमेडियन बनने का सपना, और हाथ लगा संघर्ष
सिद्धार्थ ने बताया कि अमेरिका जाना उनका लंबे समय से सपना था। वह इस बारे में अपने दोस्तों निखिल चिनप्पा और रघु राम से भी चर्चा कर चुके थे। हालांकि, शुरुआती दौर में ठोस योजना और मजबूत नेटवर्क की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। आखिरकार कोविड के समय उन्होंने अमेरिका का रुख किया और अपने स्टैंड-अप कॉमेडी के सपने को पूरा करने की कोशिश शुरू की।
Sidharth Bhardwaj Reveals Covid Struggles in the US After Leaving TV at His Peak for Stand-Up—Worked Taxi & Bouncer Jobs; Edit Cut Much of His Story. Splitsvilla Winner at 21, BB Finalist at 22, Roadies 8 Host—Yet Age-Shamed by Siwet. Performed on Crutches After Knee Injury
by u/kameueda in The50IN
उन्होंने कहा, “लॉस एंजिल्स बहुत बड़ा शहर है। कई बार शो के लिए बुकिंग मिलती है, लेकिन वहां पहुंचने पर हॉल खाली मिलता है। सिर्फ 10 लोग होते हैं, जिन्हें आपको हंसाना होता है। यही असली चुनौती है।”
बिग बॉस से मिली सीख
एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने यह भी बताया कि बिग बॉस से उन्हें ज्यादा पैसे नहीं मिले, क्योंकि मेकर्स जानते थे कि उन्हें शो की जरूरत है। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत में वह कभी बहुत अमीर नहीं रहे और रियलिटी शोज से बस उतनी ही कमाई हुई जिससे उनका गुजारा हो सके। बाद में उन्होंने रेडियो जॉकी (RJ) के तौर पर काम किया, जिससे हालात धीरे-धीरे बेहतर हुए।










