Logo
सुकमा कलेक्टर अमित कुमार ने लाइब्रेरी, साइंस पार्क, स्पोर्ट्स सेंटर और अमृत मिशन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश दिए।

लीलाधर राठी - सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा कलेक्टर अमित कुमार ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न शासकीय संस्थानों और निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता और समयसीमा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सेंट्रल लाइब्रेरी: ईको-फ्रेंडली और सर्वसुविधायुक्त बनाने के निर्देश
कलेक्टर ने निरीक्षण की शुरुआत सेंट्रल लाइब्रेरी भवन से की। उन्होंने निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। लाइब्रेरी को आधुनिक, आकर्षक और पर्यावरण-अनुकूल स्वरूप देने पर जोर के साथ संसाधनों की उपलब्धता व उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Collector Amit Kumar inspection

अमृत मिशन: पानी टंकी निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष नजर
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत मिशन के तहत बनाई जा रही पानी टंकी का भी अवलोकन किया।
जल प्रदाय व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु गुणवत्ता पर सख्त निर्देश
निर्माण एजेंसी को समयबद्ध कार्य पूरा करने की चेतावनी

आँगनबाड़ी केंद्र में ‘सुपोषण चौपाल’, हितग्राहियों से सीधा संवाद
बगीचापारा स्थित आँगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर ने सुपोषण चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों से चर्चा की। बच्चों व महिलाओं के पोषण से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली, और सुविधाओं और संसाधनों को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। 

प्रस्तावित वृद्धाश्रम में सुविधाओं का मूल्यांकन
कलेक्टर ने प्रस्तावित वृद्धाश्रम भवन का निरीक्षण कर बुजुर्गों के लिए आवश्यक सुविधाओं की सूची तैयार करने को कहा। और निर्धारित समय में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

Collector Amit Kumar during inspection

साइंस पार्क: VR लैब और AI ट्रेनिंग सेक्शन की योजना
शिक्षा और तकनीक को मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर ने साइंस पार्क में महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए। VR लैब और AI ट्रेनिंग सेक्शन स्थापित करने के निर्देश भी दिए। और फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब में उत्कृष्ट सुविधाएं सुनिश्चित करने कहा। 

मल्टियूटिलिटी स्पोर्ट्स सेंटर: लेबर बढ़ाने और तेज़ी से काम पूरा करने के निर्देश
स्पोर्ट्स सेंटर के निरीक्षण में कलेक्टर ने विभिन्न खेल सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की।
स्विमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट, क्रिकेट वॉलीबॉल कोर्ट और बाउंड्रीवाल का जायजा
कार्य में विलंब रोकने हेतु श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश
लेआउट के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण की सख्त हिदायत

5379487