Logo
बिग बॉस 13 फेम पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को जान मारने का धमकी भरा कॉल आया है। ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से आई है जिसने एक्ट्रेस से ₹10 करोड़ की फिरौती मांगी है। एक्ट्रेस ने मामले में मोहाली पुलिस में FIR दर्ज कराई है।

Himanshi Khurana death threat: बॉलीवुड इस वक्त अंडरवर्ल्ड गैंग के टारगेट पर है। रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी, आयुष शर्मा और बी प्राक के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना को अपना निशाना बनाया है। बिग बॉस 13 से जबरदस्त पहचान पाने वालीं हिमांशी को कथित तौर पर बिश्नेई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है।

ये धमकी भरा कॉल बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर की ओर से आया है, जिसमें हिमांशी से ₹10 करोड़ की फिरौती की मांग की है। हिमांशी को ये कॉल 14 फरवरी को आया जिसके बाद एक्ट्रेस ने मोहाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

himanshi khurana photo
himanshi khurana

FIR के बाद पुलिस जांच में जुटी

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोहाली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी कॉल के रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि कॉल ट्रेस किया जा सके। अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी ला रहे हैं और अपराधियों की पहचान करने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इन सेलेब्स को भी दी धमकियां

Rohit Shetty and Ranveer Singh
Rohit Shetty and Ranveer Singh

इससे पहले अभिनेता रणवीर सिंह को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से धमकी मिली थी जिसने ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी थी। इसके तुरंत बाद सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को भी बिश्नोई गैंग से धमकी भरा ईमेल मिला।

इस महीने की शुरुआत में, 1 फरवरी की रात मुंबई के जुहू में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। गैंगस्टर हरी बॉक्सर ने रणवीर और रोहित को धमकी देते हुए कहा था कि उनके मैनेजर और स्टाफ को निशाना बनाया जाएगा।

5379487