Logo
election banner
इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन भारत में हैं। वह अपने कॉनसर्ट के लिए इन दिनों मुंबई में हैं। कॉनसर्ट की तौयारियों से पहले एड बॉलीवुड के फिल्मी सितारों के साथ काफी एंजॉय करते दिख रहे हैं। हाल ही में एड ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के साथ मुलाकात की है।

Ed Sheeran met Shahrukh Khan: इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन (Ed Sheeran) अपने सॉन्ग 'शेप ऑफ यू' (Shape Of you) से दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं। एक बार फिर ग्लोबल स्टार भारत में अपने कॉनसर्ट से तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। इन दिनों एड शीरन भारत में हैं और यहां फिल्मी सितारों के साथ मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

SRK से मिले एड शीरन
इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन इन दिनों मुंबई में हैं। वह अपने कॉनसर्ट के लिए दूसरी बार भारत आए हैं। इसी बीच हाल ही में सिंगर ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से भी मुलाकात की है। एड और किंग खान की मुलाकात की कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ इंटरनेट पर छाए हुए हैं जिसमें दोनों स्टार्स काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। एड शीरन और SRK का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह फिल्मी स्टाइल में पोज़ देते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान भी दिख रही हैं।

Ed ने रीक्रिएट किया शाहरुख का पोज़
दरअसल बुधवार को एड शीरन ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान से मुलाकात की। इस दौरान शाहरुख ने ग्लोबल स्टार को अपना सिग्नेचर पोज भी सिखाया। एड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह शाहरुख खान के साथ उनका 'बाहें फैलाने' वाला आइकॉनिक पोज़ देते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' का टाइटल ट्रैक का म्यूजिक बज रहा है। तो वहीं वीडियो में एसआरके Ed को अपना रोमांटिक सिग्नेचर पोज़ सिखाते दिख रहे हैं। दोनों का ये मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ed Sheeran (@teddysphotos)

फराह खान के साथ भी की मस्ती
एड शीरन के साथ बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी काफी मस्ती की। फराह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एड और शाहरुख का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए फराह ने लिखा, "जब एड शीरन और शाहरुख खान को एक साथ डायरेक्ट करने का मौका मिले... तब नतीजा ये मिलता है।" ये वीडियो के सामने आते ही लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और फैंस किंग खान की खूब तारीफें कर रहे हैं। जिस तरह से शाहरुख, एड शीरन के साथ पेश आए हैं, उसे देखते हुए फैंस उनकी तारीफ कर उन्हें जेंटलमेन और ह्यूमरस पर्सन होने का टैग दे रहे हैं।

मुंबई में होगा Ed Sheeran का कॉनसर्ट
आपको बता दें, Ed Sheeran अपने एशिया और यूरोप 2024 टूर के हिस्से '+–=÷×' (मैथमेटिक्स) नाम के टूर के चलते भारत आए हैं, जहां वो मुंबई में स्पेशल कॉन्सर्ट करेंगे। उनका कॉनसर्ट 16 मार्च 2024 को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स मैदान में होगा। बता दें, एड शीरन दूसरी बार भारत में परफॉर्म करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2017 में भारत में कॉनसर्ट किया था, जिसके बाद वह कई फिल्मी सितारों के साथ पार्टी करते नजर आए थे।

jindal steel
5379487