Logo
election banner
हाल ही में खबरें सामने आई थीं की टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर्स मुनमुन और राज ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। इन खबरों से हर किसी के होश उड़ गए थे। वहीं अब इन अफवाहों पर दोनों कलाकारों ने रिएक्शन दिया है।

Munmun Dutta- Raj Anadkat Engagement Rumours: फेमस कॉमेडी टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) घर-घर में पसंद किया जाता है। वहीं बीते दिन शो के दो कलाकारों को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी। खबर थी कि सीरियल में 'बबीता' का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने 'टप्पू' का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट से सगाई कर ली है। ये खबरें सामने आते ही हर कोई शॉक्ड रह गया था। किसी को भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। लेकिन अब उनकी टीम ने इन सभी अफवाहों पर अपना बयान जारी कर दिया है।

मुनमुन-राज की सगाई की खबरें हैं फेक
बीते दिन कई खबरें सामने आई थीं की मुनमुन और राज ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। बता दें, मुनमुन 36 साल की हैं और राज उनसे 9 साल छोटे हैं और उनकी उम्र 27 साल है। जब दोनों की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आईं तो फैंस हैरत में पड़ गए। कोई भी इसपर विश्वास नहीं कर पा रहा था। इसी बीच दोनों कलाकारों ने इन खबरों का खंडन करते हुए पूरी सच्चाई बताई है। एक्टर राज अनादकट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मुनमुन दत्ता से सगाई की खबरों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा-  "हैल्लो, सिर्फ कुछ चीजें क्लीयर करना चाहता हूं, सोशल मीडिया पर आप जो खबरें देख रहे हैं वह झूठी हैं और पूरी तरह से बेसलेस हैं। ये बयान राज की टीम द्वारा दिया गया है।

Raj Andkat
 

मुनमुन दत्ता ने भी दिया रिएक्शन
वहीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने भी हाल ही में एक मीडिया से बातचात करते हुए सगाई की खबरों को अफवाह बताते हुए कह कि ये खबरें एकदम बकवास है... इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है... 'ऐसी फर्जी खबरों पर मैं अपनी एनर्जी और ध्यान बर्बाद नहीं करना चाहती।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के जरिए भी इन बातों का खंडन किया है।

Munmun Dutta
 

2021 में भी फैली थी ऐसी अफवाह
आपको बता दें, बीते कुछ वक्त से ही मुनमुन और राज के अफेयर की खबरें सामने आ रही थीं। बीते साल 2021 में भी उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें काफी तेजी से फैली थीं। इन खबरों को दोनो कलाकारों ने अफवाह बताया था। वहीं एक बार फिर उन्हें लेकर सगाई की खबरों ने सभी के होश उड़ा दिए। बता दें, मुनमुन दत्ता शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से लंबे वक्त से जुड़ी हुई हैं। हालांकि टप्पू यानि राज अनादकट ने शो बीच में छोड़ दिया था और अब वह इसका हिस्सा नहीं हैं।

5379487