Sangeeta Bijlani: शादी से पहले क्यों हुआ सलमान खान से ब्रेकअप, संगीता बिजलानी ने उजागर किए सीक्रेट

Sangeeta Bijlani Salman Khan Secrets
X
सलमान खान से होने वाली थी संगीता बिजलानी की शादी, छप गए थे कार्ड; एक्ट्रेस ने सालों बार उजागर किए सीक्रेट
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और संगीता बिजलानी के रिश्ते काफी दिलचस्प हैं। कई साल एक-दूसरे के करीब रहे, लेकिन शादी से ऐन वक्त पहले ब्रेअकप हो गया। यह बात संगीता ने खुद स्वीकारी है।

Sangeeta Bijlani and Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार हैं। जितनी सुर्खियां वह अपनी रील लाइफ (फिल्मों) से बटोरते हैं, उतनी ही चर्चा उनके रियल लाइफ की भी होती है। संगीता बिजलानी के साथ लव लाइफ भी इसका प्रमुख अध्याय है। चर्चा है कि दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर ब्रेकअप हो गया। इसके लिए कार्ड तक छप गए थे। यह खुलासा खुद संगीता बिजलानी ने पिछले दिनों टीवी शो 'इंडियन आइडल' में किया है। संगीता ने इस दौरान अपने जीवन से जुड़े कई रहस्य खोले हैं।

संगीता बिजलानी ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबी पारी खेल चुके हैं। इस दौरान कई एक्ट्रेस से उनके रिश्तों की चर्चाएं हुईं, लेकिन संगीता बिजलानी और भाईजान के रिश्ते काफी दिलचस्प हैं। दोनों शादी के बंधन में बंधने को तैयार थे, लेकिन अचानक दूरियां बढ़ गईं। हालांकि, ब्रेकअप की वजह अब भी राज है।

इंडियन आइडल' की प्रतियोगी ने पूछा सवाल
दरअसल, संगीता बिजलानी मशहूर टीवी-शो 'इंडियन आइडल' में बातौर गेस्ट शामिल हुईं। यहां एक प्रतिभागी रितिका राज सिंह ने उनसे शादी कार्ड छपने का सीक्रेट पूछ लिया। रितिका के इस अप्रत्याशित सवाल से न संगीता बिजलानी सहित मंच शो में मौजूद हर कोई हैरान रह गया।

अभिनेत्री ने रिपोर्ट को बताया सच
टीवी-शो में संगीता के तमाम फैन भी मौजूद थे। लिहाजा, उन्होंने सच्चाई स्वीकारने में जरा भी दे नहीं लगाई। उन्होंने कहा, यह बात सही है। विशाल ने पूरी कहानी बताने को कहा, लेकिन संगीता ने क्या जवाब दिया। इसकी क्लिप सार्वजनिक नहीं की गई।

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने किए थे '8 वन नाइट स्टैंड'! Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक्टर पर लगाए संगीन आरोप

संगीता और सलमान के बीच डेटिंग की चर्चाएं 1986 में शुरू हुईं थीं। करीब 8 साल उनमें रिश्ते रहे। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन ऐन वक्त पर शादी रद्द हो गई। हालांकि, उनके ब्रेकअप और शादी टूटने की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी।

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने भांजी आयत के साथ मनाया अपना 59वां बर्थडे, काटे 4 केक; देखें Video

ब्रेकअप को लेकर अटकलें
फिल्म इंडस्ट्री में संगीता बिजलानी और सलमान खान के रिश्तों को लेकर खूब चर्चा हुई। उनकी लव लाइफ के किस्से जानने के लिए फैन्स भी काफी उत्सुक रहते हैं। चर्चा है कि अमेरिकी अभिनेत्री सोमी अली से नजदीकियों के चलते संगीता और सलमान का ब्रेकअप हुआ है। सोमी, सलमान को आदर्श मानती थीं। सलमान के साथ फिल्में भी कीं, लेकिन उनका रिश्ता लंबा नहीं चल पाया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story